बुधवार, 28 अक्टूबर 2009

गुफानुमा घर




आपने इतिहास के किताबों में ज़रूर पढ़ा होगा कि प्राचीन मानव गुफा और कंदराओं में रहते थे। वर्तमान में यह बात फिर से दोहरायी जा रही है, क्योंकि इतिहास अपने को दोहराता है। इस दोहराव के साथ-साथ, आप कुछ हटकर आशियाना चाहते है तो ई-बे के वेबसाइट पर आपका स्वागत है। इस साइट के अनुसार, आपके पास यदि 3 लाख डॉलर हैं तो इस गुफानुमा आशियाने का मालिक हो सकते हैं।


यह गुफानुमा घर प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। यह मस्त-मौला हाउस संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसौरी राज्य के फेस्टस टाउन में है। इस साइट की जानकारी के अनुसार इसे वर्ष 2003 में स्लिपर परिवार ने खरीदा था। यह अत्याधुनिक तीन बेडरूस और 2 बाथरूस से लैस है। इसका पूरा क्षेत्रफल 2.80 एकड़ में है। जल्द ही इस घर की नीलामी के लिये बोली लगायी जा सकती है।

 यह घर कहने के लिये तो गुफा में है लेकिन शान-बान में यह किसी भी भव्य घर को मात दे सकता है। ऐसा भला हो भी क्यों नहीं, जब सभी आधुनिक सुविधाएं गुफानुमा घर में मौजूद हों। यदि आप भी चाहते हैं कि लीक से हटकर कुछ काम करें तो यहां आपका स्वागत है।
मुकेश कुमार झा

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें