Hut Near Sea Beach

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

House Boat

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Poly House

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Lotus Temple Delhi

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Enjoy holiday on Ship

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2009

अनोखा होटल

मुकेश के झा


पर्सियन गल्फ में पानी के अंदर बन रहा होटल वास्तव में किसी अजूबा से कम नहीं है। यह होटल आधुनिक सुख-सुविधाओं से भरपूर होगा। यह अनोखा होटल जल की दुनिया को एक नये रूप में परिभाषित करने के लिये अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञान दिन प्रति दिन उन्नति की शिखर पर पहुंच रहा है। आज तकनीक इतना विकसित हो चुका है कि लोग चन्द्रमा पर रहने की बात कर रहे हैं, कुछ कंपनियां तो अभी से ही यहां की धरती को लेकर डिलींग भी शुरु कर चुकी है। अब तो जल,थल और नभ तीनों में ही आशियाना बन रहा है। इसी कॉन्सेप्ट के फेहरिस्त में शुमार हो रहा है, दुबई का एक होटल। यह कोई साधारण होटल नहीं है।

इसका निर्माण पानी के अंदर किया जा रहा है। यह करीब 260 हेक्टेयर में फैला हुआ होगा। इसका आकार- प्रकार लंदन स्थित हाइड पार्क जैसा हो सकता है। यह पर्सियन गल्फ के सतह से 66 फीट नीचे होगा। इसका निर्माण दुबई के प्रसिद्ध समुद्री किनारा जुमेरिया के पास किया जा रहा है। इस होटल को कंक्रीट और स्टील मजबूती प्रदान कर रहा है। प्लैक्सीगल्स दीवार और डबल आकार का बना समुद्र में तैरता गुबंद के आकार का इस होटल से आप चाहें तो समुद्र की दुनिया को एक नये अंदाज में देख सकते हैं।

पूरे होटल को तीन भागों में बांटा जाएगा। पहला भाग में लैंड स्टेशन होगा, जहां आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिये बेहतर व्यवस्था होगी। यहां पर बने ट्यूनल के पास आने के लिये आपको ट्रेन का सहारा लेना होगा और यह होटल का मुख्य भाग भी होगा। इस होटल के अंदर 220 आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस कॉम्पलैक्स भी होंगे। इस होटल के निर्माण में करीब तीन सौ मिलियन डॉलर लागत आएगी। यह अनोखा होटल 10 स्टार लेवल का होगा।

इस प्रोजेक्ट को क्रीसेन्ट हाइड्रोपोलिस होल्डिंग नामक कंपनी बना रही है। होटल का डिज़ायन प्रोफेसर रोलैंड डाईटर्ली ने तैयार किया है। इस होटल के शुभारम्भ को लेकर कई बार ऊहापोह की स्थिति रही लेकिन अब इसे अगले साल खोल दिया जाएगा। यह स्थान दुनिया के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों में से आता है, जहां इस प्रकार के सपनों को साकार किया जा रहा है। जहां इस अनोखे होटल का निर्माण किया जा रहा है, वह स्थान दुबई के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतुम का है। इस होटल का निर्माण किसी काल्पनिक दुनिया जैसा ही है, जिसे विज्ञान की तरक्की ने एक अनोखा और सुन्दर रूप दे दिया है। इसके निर्माण कार्य को लेकर काम जोरों से चल रहा है और इसमें करीब 150 बिल्डिरर्स फर्म अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट को लेकर दुनिया की प्रसिद्ध बिल्डर कंपनिया कम जोर-आजमाइश नहीं की थी, लेकिन इसे धरातल पर लाना इतना आसान नहीं था। इस होटल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे क्रीसेन्ट हाइड्रोपोलिस होल्डिंग्स  के प्रमुख हौसेर का कहना है कि इस कार्य में सबसे बड़ी बाधा थी, किस प्रकार से पानी के अंदर एक आकर्षक बिल्डिंग  का निर्माण किया जाय जो पानी की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान रखे। इसके लिये इनकी कंपनी ने तकनीकी का भरपूर इस्तेमाल किया,तब कहीं जाकर इस सपने को साकार किया जा सका। इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ लोगों का कहना था कि पानी के अंदर इसे बनाना लगभग असंभव ही है, लेकिन आप देख रहें हैं कि कैसे इसका काम तेजी से चल रहा है।


इस होटल का डिज़ायन सचमुच आदमी के मनोवैज्ञानिक सोच और वास्तुकला का अनोखा संगम है। इसे बनाते समय ज्यामितीय गणित के आधार पर एक वृत के चारों ओर आठ ऐसे स्थान बनाने थे, जो होटल के रेस्तरां, बार, मीटिंग रूम और थीम से लैस घर आदि के लिये स्पेस बना सके। इनके इस निर्माण की तुलना मानव शरीर के महत्वपूर्ण भाग से आप कर सकते हैं। इस होटल का बॉल रूम नर्व सेंटर के रूप में है जो होटलों के अन्य भागों को अलग-अलग तरीके से जोड़कर रखता है। सचमुच इस होटल का निर्माण मानव समाज की उन्नति की अलग प्रकार का गाथा लिख रहा है।

वर्ल्ड आइलैंड



यह आइलैंड का समूह संयुक्त अरब अमीरात के औद्योगिक राजधानी दुबई के खाड़ी में बनाया जा रहा है। इस प्रसिद्ध प्रोजेक्ट का कॉन्सेप्ट वर्ल्ड  मैप है। यहां करीब 300 द्वीपसमूह बनाए जा रहे हैं। सच में देखा जाय तो प्रकृति की गोद में बसा यह स्थान अपनी भव्यता और सुन्दरता की अलग ही दुनिया बसा ली है। यह पूरा आइलैंड 9.5 किमी. के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस प्रोजेक्ट के तहत मैरिन विलेज़ को भी विकसित किया जा रहा है। यहां रहने वाले लोगों और आगुन्तकों के लिए उचित भोजन की व्यवस्था,शॉपिंग के लिये रिटेल शॉप,150 रूम की मॉडर्न और शानदार होटल, स्पा जैसे कई आधुनिक सुख-सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


वर्ल्ड मैप पर भले ही दुबई छोटा हो लेकिन इसकी रंगीन दुनिया किसी को प्रभावित करने के लिये काफी है। खासकर, यहां का निर्माण अनोखी दुनिया से रूबरू करवाता है। इसी कारण दुबई को पूरी दुनिया में अनोखा स्थान माना जाता है। धन कुबेरों की यह नगरी अपने निर्माण कार्य को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है।

यहां के रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी नखील वर्ल्ड  मैप को आधार मानकर एक ऐसा आइलैंड का निर्माण कर रहा है, जो अपने आप में अनोखा होने के साथ, कौतुहल का विषय बना हुआ है। इसे दुबई के खाड़ी में बनाया जा रहा है। यह दुनिया के देशों का प्रतिनिधित्व करते हुये, 300 द्वीप समूहों के रूप में है, जो 9.5 किमी. के विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है। यह वर्ल्ड आइलैंड्स वास्तव में मानव की कल्पनाओं को धरातल पर उतारने जैसा है। इस कल्पना को मानवीय सोच और वैज्ञानिक तर्क ने एक अनोखे अंदाज में ढाला है। समुद्र की अथाह गहराइयों में दुनिया बसाना इतना आसान नहीं होता। एक्सट्रीम इंजीनियरिंग के प्रयोग से समुद्र की इन अतल गहराइयों में द्वीप समूह बनाने के लिए समुद्री बालु का इस्तेमाल किया जाता है। दुबई के शासक शेख मोहम्द बिन राशिद अल मकतुम और नखील प्रॉपर्टीज ने इसे जीवंत रूप दिया है। इस द्वीप समूह का विस्तार करीब चौदह हज़ार स्क्वेयर मीटर से लेकर बयालीस हज़ार स्क्वेयर मीटर तक है। यहां पर बन रहे 300 द्वीप समूहों के बीच औसतन 100 मीटर की दूरी रखी गयी है। वल्र्ड आइलैंड नौ किमी. लंबा और 6 किमी. चौड़ा है, जो अंडाकार बांध से घिरा हुआ है।

वर्ष 2005 में अनुमान लगाया गया था कि इस वल्र्ड आइलैंड्स को बनाने में करीब 14 बिलियन डॉलर की लागत आयेगी। इस प्रसिद्ध प्रोजेक्ट के रहस्यों का उजागर सर्व प्रथम मई, 2003 में शेख मोहम्मद द्वारा किया गया और उसके ठीक चार महीने बाद समुद्री बालू के सहारे कार्र्य को धरातल पर लाया गया। जनवरी, 2008 तक करीब 60 प्रतिशत आइलैंड्स को विश्व के हस्तियों के बीच बेचा जा चुका था। इसकी लोकप्रियता का अनुमान आप इससे ही लगा सकते हैं कि वर्ष 2007 के शुरूआती चार महीने में करीब 20 आइलैंड्स बिक चुके थे। 10 जनवरी, 2008 को इस प्रोजेक्ट के अंतिम परिणति तक डेवलपर्स पहुंच चुके थे। इस आइलैंड्स को कॉमर्शियल और रेसीडेंशियल दोनों प्रकार से बनाये गये हैं । यहां की सुरक्षा ऐसी बनायी जा रही है कि परिंदा भी पर न मार सके।

इस प्रोजेक्ट से जुड़े कंपनियां यहां रहने वाले लोगों को विश्व स्तर की सुरक्षा मुहैया कराना चाहती हैं, ताकि प्रकृति के इस मनोरम स्थल का दुगुना मजा लिया जा सके। इस प्रोजेक्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर हमज़ा मुस्तफा इस वल्र्ड आइलैंड की सुरक्षा को लेकर काफी संजीदे हैं। यहां पर सुरक्षा में नियुक्त सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से अत्याधुनिक शस्त्रों से लैस होंगे।अल्ट्रा मोदेर्ण सिक्युरिटी सिस्टम भी सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रोजेक्ट से जुड़ी कंपनियां एक ऐसा मिसाल कायम करना चाहती है, जो पूरे विश्व में उदाहरण बन सके। नखील द्वारा घोषणा किया गया है कि यहां पर बनने वाला पहला आइलैंड 'कोरल आइलैंड' में विश्व स्तर की सभी लग्जूरिअस सुविधाओं से लैस होगा। यह वर्ल्ड मैप के आधार के हिसाब से यह प्रसिद्ध आइलैंड नार्थ कॉस्ट ऑफ कनाडा के स्थान बन रहा है। 'कोरल आइलैंड' वर्ल्ड  आइलैंड के नार्थ-अमेरिका के क्षेत्र से बने 20 आइलैंड्स से जुड़े हुये रहेंगे। यह 73 हेक्टेयर में फैला हुआ है. आइलैंड्स मैरीना विलेज़, बेहतरीन स्पा होटल और रेसीडेंशियल जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं से भरपूर होगा। 'कोरल आइलैंड' में मैरिन विलेज़ को भी विकसित किया जा रहा है, जहां सभी आधुनिक सुख-सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिसमें मुख्य हैं- उचित भोजन की व्यवस्था, शॉपिंग के लिये रिटेल शॉप,150 रूम की मॉडर्न और शानदार होटल, स्पा। यहां के होटल दुबई के बड़े होटलों के नाम में शुमार होने जा रहा है । यहां इन हाउस स्वीमिंग पूल भी होगा। यह स्थान सिटी के भीड़-भाड़ से दूर आपको एक सुकून और ताजगी भरी अहसास भी दिलाएगा। इस कोरल आइलैंड को 2010 तक तैयार करने की संभावना जतायी जा रही है।

वर्ल्ड आइलैंड को बनाने में 320 मिलियन क्यूबिक मीटर बालू की ज़रूरत होगी। इस बहुप्रतीक्षत आइलैंड के निर्माण के होने से विश्व के मानचित्र में दुबई विश्व भर के सैलानियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान बन जाएगा। दुनिया भर की हस्तियों के रहने से यह आइलैंड की लोकप्रियता का ग्राफ कितना ऊंचा हो जाएगा, यह सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। यहां के करीब 50 प्रतिशत प्रसिद्ध आइलैंड को विश्व भर की हस्तियों ने खरीद ली है। इस आइलैंड पर प्राइवेट रिजोर्ट,रेस्टोरेंट,याचेट क्लब, स्कूबा डाइविंग,मैरिन्स, बिच क्लब। आइलैंड के निर्माण के पूर्ण होने के समय यहां आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस 40 लग्ज़रियस रिजोर्ट होंगे, जो यहां के माहौल को और भी रंगीन कर देंगे। यहां विश्व भर की प्रसिद्ध ब्रांडेड कंपनियां लोगों की सेवा देंगी। संयुक्त अरब अमीरात की प्रसिद्ध रियल एस्टेट कंपनी नखील प्रॉपर्टीज ने वर्ष 2006 में इस प्रोजेक्ट की विधिवत घोषणा दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में की थी। वर्तमान में करीब 90 प्रतिशत कार्य को पूरा कर लिया गया है। इस आइलैंड को अलग-अलग श्रेणी में बांटा गया है और प्रत्येक श्रेणी की दुनिया को भी अलग-अलग अंदाज़ में रखा गया है। इस आइलैंड की दुनिया, अनोखे अंदाज़ में होने के कारण रियल एस्टेट में चर्चा का विषय बन चुकी है। अनुमान है कि आने वाले समय में इसकी लोकप्रियता का ग्राफ काफी ऊंचा हो जाने के कारण, यह दुबई पर्यटकों का पसंदीदा स्थान बन सकता है। यहां के टूर एंड ट्रेवल कंपनियों के लिये वल्र्ड आइलैंड किसी वरदान से कम नहीं होगा। विश्वभर के लोगों के जमावाड़े से यहां विविध सभ्यता और संस्कृति की झलक देखने को लि सकती है। यहां पर अनेकता में एकता के रूप में कई देशों के लोग आकर अपनी अहमियत साबित करेंगे। कुछ निर्माण इतिहास के पन्नों में स्थान पाते हैं और वह अमर हो जाते हैं। ठीक उसी प्रकार इस आइलैंड का निर्माण भी इतिहास की दुनिया को एक नये अंदाज़ में परिभाषित करते हुये नज़र आएगा। यहां पर मिलने वाली सुविधाओं को देखकर कहा जा सकता है कि यहां की दुनिया बाकी दुनिया से काफी अलग होने के साथ-साथ मस्ती और उमंग की कहानी एक नये अंदाज़ में कहती हुयी नज़र आयेगी। दुनियाभर की हस्तियों की पसंदीदा जगह बन जाने के कारण हमेशा सुर्खियों में बना रहेगा। यदि आप आम लोगों से हटकर हैं और पैसों की दुनिया के बेताज बादशाह भी हैं तो यहां आपका स्वागत है। आपके स्वगत के लिये वर्ल्ड आइलैंड बांहे फैलाये हुये है।


यहां पर एक आइलैंड की कीमत 15 मिलियन डॉलर से लेकर 50 मिलियन डॉलर के बीच रखा गया है। एक प्रसिद्ध आइलैंड की कीमत करीब 250 मिलियन डॉलर आंकी गयी है।

इस आइलैंड को बनाने के पीछे अभिधारणा था कि पूरी दुनिया चार प्रमुख आवागमन केन्द्र पर टिकी हुयी है, जो जलमार्ग से जुड़े हुये हैं। सामान्य रूप से ज़मीन पर रियल एस्टेट, रिसोर्ट और कमर्शल के रूप में प्रयोग होते हैं। इसी सिद्धांतो को आधार मानकर इस प्रसिद्ध आइलैंड का निर्माण किया जा रहा है।
मुकेश कुमार  झा

अजब-गज़ब मिनी होटल्स

दुनिया में एक से बढ़कर एक अजब-गज़ब स्थान है। इनकी खूबियों लिक से हटकर होती है। यह स्थान अपनी एक विशिष्ट पहचान भी रखते हैं। यहां पर हम आपको एक से बढ़कर एक अजूबे होटल से रूबरू कराएंगे। यह होटल, होटलों की दुनिया को एक नया अंदाज़ दे रहा है। यहां पर उल्लेख किए गये होटलों में कुछ तो मुख्य होटल से जुड़कर नई इबारत भी लिख रहे हैं। यह होटल के रूप-स्वरूप तो छोटे हैं लेकिन लोकप्रियता के ग्राफ में नामी-गिरामी होटल को भी मात दे रहे हैं। इसके रूप-स्वरूप के साथ यहां की व्यवस्था को देखकर एक पल के लिए आप भी चौंक सकते हैं। तो चौंकने के लिए हो जाएं तैयार।

1.यह होटल अनोखे होटलों की दुनिया में एक अलग स्थान रखता है। यह अफ्रीका के प्रसिद्ध वन्य प्राणी जिराफ के नाम पर बना है। यह अजूबा होटल केन्या की राजधानी नैरोबी के पास स्थित है। इस होटल में आपके स्वागत के लिए जिराफ का झुंड आपके आस-पास मंडराता हुआ नज़र आएगा। यह होटल सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां रहने वाले जिराफ आपको एक परिवार के सदस्य की तरह लगेंगे। डीनर से ब्रेकफ्रास्ट तक आपके टेबल के आस-पास यहां जिराफ मंडराते रहते हैं। इस होटल की वेबसाइट के अनुसार दुनिया में यह पहला होटल है, जहां आप तमाम तरह के व्यंजन का आनंद जिराफ की दुनिया का हिस्सा बनकर ले सकते हैं।

2.यह अनोखा होटल आस्ट्रिया के ओटैनशैम नामक स्थान पर स्थित है। इस होटल का नाम डासपार्क है। यह होटल लीक से हटकर अनोखा कॉन्सेप्ट पर बना हुआ है। होटल में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। खासकर यहां की मेजबानी इतना खास है कि इसे यादों के झरोखों में रख सकते हैं। होटल के बाहर रखे दस ड्रेंज पाइपों के अंदर रहने की जो व्यवस्था की गई है, वास्तव में अनोखा होने के साथ रोमांच भी पैदा करती है। प्रत्येक ड्रेंज पाइप का ब्यास करीब 6.5 मीटर है।

3.यह होटल भी कम अजूबा नहीं है। यह होटल नीदरलैंड की राजधानी एमस्ट्रेडम से करीब एक घंटे की दूरी पर, हरलीनजेन नामक स्थान पर स्थित है। इस होटल का नाम 'द हार्बर क्रेन' है। 'द हार्बर क्रेन' सभी तरह की सुविधाओं से लैस है। यह समुद्र के बंदरगाह पर स्थित के्रन में बना हुआ है। यह अनोखी क्रेन वर्ष 1996 तक लकड़ी ढोने के काम में लाया जाता थी लेकिन बाद में इस क्रेन को होटल का रूप दे दिया गया । इस क्रेन रूपी होटल में दिन और  रात के समय सिर्फ दो व्यक्तियों को रहने दिया जाता है।

4.यह होटल पशु प्रेमी के लिए खास है। खासकर, कुत्ता प्रेमी के लिए यह पसंदीदा स्थान बन चुका है। 'द डॉग बार्क होटल' शिकारी कुत्ता के शेप में बनाया गया है। यह होटल अमेरिका के आइडाहो काउंटी के कॉटनवुड नामक स्थान पर स्थित है।  शिकारी कुत्ता के शेप में बना यह होटल सारी सुविधाओं से युक्त है। इसके अंदर प्रवेश करने के बाद एडवेंचरस लाइफ का आनंद लिया जा सकता है। इसके स्वरूप को खास प्रकार के फर्नीचर से तैयार किया गया है। लेकिन यह स्वरूप यहां स्थित होटल के थीम पर आधारित है, जिसे प्रसिद्ध कलाकारों ने तैयार किया है।

5.होटल एवरलैंड वास्तव में अनोखा है। यह फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित प्रसिद्ध होटल एवरलैंड का सबसे लक्ज़ूरियस स्थान है। यह Uthe Palais de Tokyo museum के छत पर स्थित है। यह सिंगल रूम का बना हुआ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें बाथरूम्स, एक किंग साइज बेड, लॉन्ज जैसी सुविधाएं है। यह अनोखा होटल रात्री सेवा के लिए उपलब्ध है। इस होटल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां से एफिल टॉवर की नयनाभिराम दृश्य का आनंद ले सकते हैं। इस सेवा का फायदा उठाने के लिए आप प्रत्येक दिन के रैंडम आवर के बाद ऑन लाइन रिर्जेवेशन करा सकते हैं।

6. होटल मारमारा अंताल्या तुर्की और यूरोपियन कल्चर की साझा विरासत को अपने में समेटे हुए है। यह होटल तुर्की के प्रसिद्ध स्थान अंताल्या में स्थित है। होटल मारमारा अंताल्या यहां का सबसे प्रतिष्ठित होटलों में से एक है। इस होटल का वास्तुकला और गर्मजोशी से भरा स्वागत काफी प्रसिद्ध है। विश्व प्रसिद्ध यह होटल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां पर 12 आरामदायक कक्ष हैं, जो इस प्रकार से घूमता है कि आप पूरे होटल और आस-पास के दृश्य का मनमोहक आनंद ले सकते हैं।

7.यह होटल कप्पाडोसिया तुर्की में ही स्थित है। यह Yunak एवलेरी माउंटन क्लीफ पर स्थित है। प्रकृति की गोद में बसा इस होटल की संरचना अद्भूत है। इस होटल के कमरे गुफानुमा घर में बना है, जो सभी तरह की सुविधाओं से युक्त है। यह होटल 19 वीं शताब्दी में ग्रीक कल्चर में बने भवनों का खाका जैसा है। इस होटल में 30 कमरे हैं। यहां से प्राकृतिक रूप का अनोखा नज़ारा का भी आनंद उठा सकते हैं।

8.न्यूजीलैंड में स्थित वुडीलीयन पार्क काफी मशहूर है। इस पार्क में हॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की शूटिंग की गई थी। इस स्थान का जिक्र कई प्रसिद्ध किताबों में मिल जाता है। यहां स्थित यह होटल प्राकृतिक सुरम्यता के साथ अनोखा रूप से भी रूबरू करवाता है। यह होटल पहाड़ो की दुनिया को एक नया अंदाज़ दे रहा है।

9.पेड़ों पर चीडिय़ो द्वारा घोसला बनाना तो आपने सुना होगा लेकिन वक्त की रफ्तार ने इस कॉन्सेप्ट को भी बदल दिया है। अब मानव भी पेड़ों की शाखाओं पर आशियाना बनाना शुरू कर दिया है, आप इसे शौकिया तौर पर ही लें। यहां पर जो चित्र आप देख रहे हैं, वह अमेरिका के State of Oregon में स्थित है। यहां पर इस तरह के 18 ट्री हाउस हैं, जो होटल के रूप को अख्यितार कर लिया है। यह प्रसिद्ध स्थान प्रमुख हॉलीडे डेस्टीनेशन बन चुका है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह ट्री होटल में कई कमरे और बाथरूम्स भी हैं, वह अन्य आधुनिक सुविधाओं के साथ। ज्यादातर होटलों के निर्माण में लकड़ी का ही इस्तेमाल किया गया है। इसमें कुछ होटल तो ज़मीन से 300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

10. न्यूज़ीलैंड स्थित क्राइस्ट चर्च में बना Wagon Stays होटल अनोखा होने के साथ-साथ प्रमुख हॉलीडे डेस्टीनेशन भी है। इस वैगन होटल में बाथरूम, किचिन और सैटेलाइट टीवी जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। यह होटल का सौंदर्य देखते ही बनता है। यहां आए आगुन्तकों के स्वागत में यह वैगन स्टे होटल बांहे पसारे स्वागत में खड़ा दिखता है।
मुकेश कुमार झा