Hut Near Sea Beach

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

House Boat

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Poly House

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Lotus Temple Delhi

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Enjoy holiday on Ship

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

शनिवार, 26 सितंबर 2009

अजब-गज़ब

अनोखा आइलैंड
 आइलैंड की दुनिया भी कम अनोखी नहीं होती है। खासकर, मानव निर्मित आइलैंड की बात की जाय तो उसके स्वरूप ऐसे होते हैं कि आप सहसा विश्वास नहीं कर सकते हैं कि वास्तव में यह आइलैंड है या कुछ और। यहां पर कल्पनाओं की सुंदर योजनानओं को धरती पर उतारने के लिए मानव मस्तिष्क की भूमिका भी कम महत्वपूर्ण नहीं होती है। पानी के साथ इसका यह अनोखा संगम बरबस ही किसी को अपनी ओर खींचता है। इस अनोखे आइलैंड की दुनिया में फ्लोटिंग स्पाइरल आइलैंड भी कुछ इसी प्रकार का है। यह अनोखा आइलैंड मैक्सिको के दक्षिण कैरिबियन खाड़ी में स्थित है। यह स्थान कानकुन (Cancún)  सिटी के नाम से प्रसिद्ध है। स्पाइरल आइलैंड अनोखा होने के साथ-साथ सुंदर भी है। इस अनोखे आइलैंड का निर्माण कार्य की शुरूआत 1998 में की गई। ब्रिटिश प्रसिद्ध पर्यावरणविद् रिचार्ट सोवा आइलैंड के निर्माणकर्ता और वास्तुकार हैं। उन्होंने बेकार पड़े बोतलों और अन्य वज्र्य पदार्थ से इसका निर्माण किया। इस अवशिष्टï पदार्थ को लकड़ी और बांस के सहारे सुंदर रूप दिया गया। समुद्री बालू और कई पेड़ों के सहयोग से इस आइलैंड की नींव मज़बूत की गई।
समुद्री किनारे पर उगने वाले पेड़ मैंग्रोव ने स्पाइरल आइलैंड को स्थायित्व प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। लेकिन इस खूबसूरत औैर अनोखा आइलैंड को वर्ष 2005 के समय हरिकेन नामक समुद्री तुफान ने नष्टï कर दिया। उसके बाद फिर सोवा ने मैक्सिको के इस्ला मुजेरेस नामक स्थान पर इसी प्रकार के एक आइलैंड का निर्माण किया। वर्तमान में जो वास्तविक रूप से जो तैरता  हुआ आइलैंड दिख रहा है, उसमें टू स्टोरी हाउस, एक सोलर ओवन, सेल्फ कंपाजिटिंग टॉयलेट है, जो तीन बिच से घिरा हुआ है। इसे बनाने में करीब ढ़ाई लाख बोतलों का इस्तेमाल किया गया है। यह आइलैंड 66 फीट लंबा और 54 फीट चौड़ा है।
आइलैंड को प्रकृति के साथ सांमजस्य बनाने में समुद्री किनारे पर उगने वाली पेड़ मैंग्रोव का महत्वपूर्ण योगदान है। कुछ पेड़ तो यहां 15 फीट तक ऊंचे हैं। इसके निर्माणकर्ता सोवा बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। वह जहां अच्छे संगीतज्ञ हैं, वहीं कलाकार और कारपेंटर भी हैं। पर्यावरणविद् सोआ का मानना है कि कोई चीज़ बेकार नहीं होती है। बेकार चीज़ों से भी बेहतर संरचना बनाया जा सकता है। इनका मत है कि सिम्पलसिटी इज द बेस्ट। वह चीज़ो की रिसाइक्लिंग के सहारे प्रकृति की गोद में आशियाने बनाने की चाहत रखते हैं। यह आइलैंड अनोखा होने के कारण दुनिया भर की माडिया में स्थान पाता रहा है। इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट दोनों में ही इसका जलवा दुनिया के लोगों ने देखा है। खासकर, टीवी चैनलों पर 'बिलिव इट और बिलिव नोट' के कार्यक्रमों में उसने जमकर लोकप्रियता बटोरी है। यह तैरता हुआ आइलैंड को इस प्रकार से बनाया गया है कि यह डूब नहीं सकता है। वैज्ञानिक तरीके से बनाया गया यह आइलैंड में ये सारी व्यवस्थाएं हैं जो इसे सुरक्षित और सुंदर रख सके। यहां चलने वाली हवा के गति को ध्यान में इसके हर एक भाग का निर्माण किया गया है। इस नए आइलैंड में बिच, पोखर, सोलर पावरर्ड वॉटर फॉल, कृत्रिम नदी और ऊर्जा की ज़रूरत को पूरा करने के लिए सोलर पैनल भी बनाए गए हैं। यह आइलैंड निर्माण की दुनिया को एक नए सिरे से परिभाषित कर रहा है। दिन-प्रति-दिन उसके निर्माण कार्य में कुछ न कुछ नयी चीज़ जुड़ रही है। यह आइलैंड पूरी तरह से इकोफ्रेंडली है।
मुकेश कुमार झा

XANADU

मुकेश कुमार झा


गेट्स हाउस- XANADU



धनकुबेरों की दुनिया का बेताज बादशाह रह चुके बिल गेट्स परोपकार और कर्तव्यनिष्ठा का मिसाल हैं, जो दुनिया की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके स्वभाव के अनुरूप ही उनका निवास स्थान प्रकृति की गोद में बसा हुआ है, जो किसी का भी मन-मोह सकता है।

एक ऐसा ऐतिहासिक क्षण के रूपहले पहलू पर नज़र डालते हैं-एक शख्स जो हर एक सेकेंड में 250 डॉलर कमाता है, समय के हिसाब से आंकड़ा बैठता है, हर दिन की कमाई 20 मिलिनय डॉलर और वर्ष में 7.8 बिलियन डॉलर, अगर, इस शख्स के हाथ से 1,000 डॉलर का नोट गिर जाये तो वह उसे उठाने का कष्टï नहीं करेगा क्योंकि अगले चार सेकेंड में वह 1,000 डॉलर कमा चुका होगा। यदि अमेरिकी सरकार पर 5.62 ट्रिलियन डॉलर का  क़र्ज़  है तो वह उसे अकेले अगले दस साल में चुकता कर सकता है। यह अपनी कमाई की हिस्से में से दुनिया के प्रत्येक आदमी को 15 डॉलर का दान दे तो भी उसके पास 5 मिलियन डॉलर बच जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि अगर उसकी कमाई को एक डॉलर के नोटों में बदल दिया जाय तो इन नोटों से धरती से चन्द्रमा तक 28 बार सड़कें बनायी जा सकती है। इस सड़क को बनाने में लगभग 1400 वर्र्ष लग सकते हैं और इन नोटों को ढोने के लिए करीब 715 विमान लगाने होंगे। आप समझ ही चुके होंगे, भला वह शख्स कौन है। जी-हां , हम बात कर रहें है, धनकुबेर बिल गेट्स का। उनका पूरा नाम है, विलियम हेनरी गेट्स। 28 अक्टूबर, 1955 को माइक्रोसोफ्ट के जनक बिल गेट्स का जन्म अमेरिका के शियटल में सीनियर विलियम गेट्स के यहां हुआ था। उनका परिवार धनी था, उनके पिता नामी-गिरामी वकील थे और मां प्रथम इंटरस्टेट बैंक सिस्टम व यूनाइटेड वे के निदेशक मंडल में सेवारत थीं। उनके पिता राष्टï्रीय बैंक के अध्यक्ष भी थे। पढ़ाई के दौरान ही कम्प्यूटर उनके जि़न्दगी का अहम हिस्सा बन चुका था।
पर्सनल कम्प्यूटर (PC)क्रान्ति के जनक गेट्स ने पॉल एलेन के साथ मिलकर प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की। वे अमेरिका के प्रभावशाली अमेरिकी बिज़नेस मैन होने के साथ विश्व के तीसरे धनवान व्यक्ति में शुमार हैं। पूरे विश्व में 15 सालों तक धनकुबेरों की लिस्ट में सर्वोच्च पद पर विराजमान रहे गेट्स माइक्रोसोफ्ट में सीईओ एवं मुख्य सॉफ्टवेयर वास्तुकार के पद पर रहे हैं । उनकी साधारण पूंजी के 9 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेधारी लेकर सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक भी हैं।


उनकी लिखी रचना 'द रोड अहेडÓ 'बिज़नेस एट दी रेट द स्पीड ऑफ थाउटÓ से उनको खूब प्रसिद्धी भी मिली। वे बिल और मेलिंडा गेट्स संस्थान के माध्यम से दान और परोपकार का कार्य कर रहे हैं। जून, 2006 में उन्होंने घोषणा की कि माइक्रोसोफ्ट में अंशकालिक कार्य और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में पूर्णकालिक कार्य करेंगे। वर्तमान में कंपनी के दायित्व का निवर्हन रे ओन्जी(chief software architect) , क्रेग मुंडी और मुख्य अनुसंधान सह योजना अधिकारियों के जिम्मे है। हम यहां बिल गेट्स के घर को सैलेब्रिटी प्रॉपर्र्टी के अन्तर्गत कॉलम में जिक्र करने जा रहे हैं। ऐसे देखा जाय तो धनकुबेर बिल गेट्स के घर को मीडिया ने हमेशा फोकस किया है। ऐसा- भला हो भी क्यों नहीं, जब घर बिल गेट्स का हो तो इसे खबरों की सुर्खियों में रहना लाजिमी ही है।

उनका घर दुनिया भर में प्रसिद्ध स्थान में शुमार वाशिंगटन लेक में स्थित है, जो अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में है। लेक के पहाड़ी वाले भाग में फैला इनका घर प्रकृति की गोद में समाया हुआ प्रतीत होता है। प्रकृति के रंगों के साथ पानी के तरंग में सिमटा यह सपनों का अशियाना किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। इस घर को प्रकृति और तकनीकी का संगम कहा जाय, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस घर को प्यार से लोग Xanadu कहते हैं। zillow.com अनुसार बिल गेट्स की इस पूरे संपत्ति ((land and house)की कीमत $१५३,५८६,७०० के करीब आंकी गयी थी। आप अनुमान लगा सकते हैं कि वर्ष 2006 में इस घर का सिर्फ टैक्स के रूप में $१,०१२,३२ देना होता था, जो बढ़कर वर्ष 2008 में $१.०६३ million इतनी हो गयी। यह सियटल वीकली की रिर्पोट है। यह घर आधुनिकता की पुट लिए हुए है। इसे आधुनिक पैसेफिक लॉज के स्टाइल में बनाया गया है। इस घर की सुन्दरता को बेहतर बनाए रखने के लिए इसमें क्लालिक पूट का रूप भी भरा-परा है। खासकर, यहां गेट्स का निजी पुस्तकालय जो एक गुम्बदनुमा छत में रोशनी की भव्यता के साथ राजसी ठाट-बाट की याद दिलाती है। इस पुस्तकालय की भव्यता को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यहां का घर ऑटोमैटिक सिस्टम पर काम करता है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यहां का हर एक रुम वातावरण के साथ सामंजस्य बिठाने में बेहतर है। जब आप यहां के रुमों में कदम रखते ही ऑटोमैटिक रूप से लाइट जलने लगती है। घर के दीवारों के पीछे लगे म्यूजिक सिस्टम अपने आप बज उठते हैं, जब आप एक घर से दूसरे घर में जाते हैं।

पोर्टेबल टच पैड टीवी सेट्स, तापमान और लाइट सिस्टम को कंट्रोल करता है। गेट्स का घर करीब 1.5 एकड़ में फैला हुआ है। यहां के गैरेज में एक साथ तीस कारों को पार्किंग किया जा सकता है। 7 बेडरुम, 24 बाथरुम और 24 किचिन यहां के घरों की शान है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था उच्च स्तर की है। स्विमिंग पुल अंडरवाटर म्यूजिक सिस्टम से जुड़ा हुआ है और उसके पूरे भाग को प्रकृति के साथ एक अनोखा संगम बनाने के लिए fossil motif जीवाश्म के पेंट से सजाया गया है। व्यायाम करने के लिए विश्व स्तर की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 25,00 स्क्वेयर फीट में फैला यह व्यायामशाला में sauna, steam room के साथ महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। ग्रो ग्रीन के कॉन्सेप्ट के तहत पूरे भाग के कुछ हिस्सों में यहां के प्रमुख पेड़-पौधों alder, maple, and Douglas fir को लगाया गया है, ताकि यह वातावरण के साथ प्रकृति से जुड़कर पूरे घर को एक मनमोहक और सम्मोहक अंदाज़ दे। जहां सुकून के पल में आन्नद का अनुभव प्राप्त किया जा सके। यह इलाका भूकम्प प्रभाव के क्षेत्र में आता है, इसलिए पूरे निर्माण क्षेत्र को भूकम्परोधी बनाया गया है। इस प्रसिद्ध घर को देखकर आप कल्पनाओं से जुड़ सकते हैं, लेकिन, हां , ये कल्पना आपके लिए भले हो, पर गेट्स के लिए नहीं।

प्रॉपर्टी संसार-मुकेश कुमार झा

प्रॉपर्टी संसार में आपका स्वागत है। यहाँ पर आप प्रॉपर्टी से सम्बंधित तमाम मामलों की जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं। प्रॉपर्टी एक ऐसा विषय है, जो जटिल होने के साथ-साथ ज्यादातर बातें अंग्रेज़ी में होने के कारण समाज का एक खास तबका इस दुनिया के बारे में कम जान पाता है। ब्लॉग बनाने का मेरा मात्र एक ही उद्देश्य है कि प्रॉपर्टी संसार के बारे में आम लोग ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकें। यह आपका अपना ब्लॉग है। जब कभी कुछ भी त्रुटियां नज़र आयें,हमें ज़रूर अवगत कराएं। आपके सुझाव और सलाह का हमेशा स्वागत है । हाँ, इस बात का आप ज़रूर ख्याल रखें कि किसी भी लेख को छापने से पहले आप 9625887185, journalist.iimc@gmail.com  पर संपर्क करें. किसी भी लेख को पब्लिश करने से पहले लेखक की अनुमति अनिवार्य है .