Pls Visit- http://www.propertysansarnetwork.com/
Your Feedback is Valuable to Us.
Please write to journalist.iimc@gmail.com
editorpsnmedia@gamil.com
editor@propertysansarnetwork.com
बदलती दुनिया में सब कुछ बदल रहा है। घर में रहने का स्टाइल और बनबाने के स्टाइल में काफी परिवर्तन आ गया है। यह कुल मिलाकर हैसियत या स्टेटस सिम्बोल का प्रतीक बन चुका है। कुछ घर तो महलों को भी अपनी राजसी ठाट-बाट में मात देते नज़र आते हैं। इसके साज-सज्जा और रंग-रोगन पर आर्थिक स्थिति का स्पष्ट प्रभाव दिखता है। यहां पर हम आपको विश्व के इन घरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में शुमार किया जाता है।
![]() |
Antilla, Mumbai
मुकेश अम्बानी का Antila (Antilla, Mumbai )- यह घर वरियता क्रम में नंबर वन पर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे बनाने में करीब 2 बिलियन डॉलर की लागत आई है।Antilla को The World First बिलियन डॉलर होम की संज्ञा दी जा रही है। यह घर जहां भारतीय परम्परागत सिस्टमों से लैस है, वहीं अत्याधुनिकता के हिसाब से ग्लोबल रंग में रंगा नज़र आ रहा है। यह बिल्डिंग 27 मंजि़ल की है और 40 हज़ार स्क्वेयर फीट के क्षेत्र में विस्तृत है। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का 5 वां सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अम्बानी अपनी पत्नी नीता अम्बानी और तीन बच्चों के साथ इस खूबसूरत बिल्डिंग की 22 वीं मंजि़ल पर रहती हैं। बिल्डिंग सभी अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है। इसमें 6 मंजिल की कार पार्किंग की सुविधा है। डल्लास और लॉस एंजल्स स्थित विश्व प्रसिद्ध आर्किटेक्चर फर्म पर्किसन व विल एंड हर्ष बेडनेर के परामर्श के बाद Antilla का डिज़ाइन तैयार किया गया है। घर में कोई फर्श एक जैसा नहीं है। इसका प्रत्येक फ्लोर लेआउट, मैटेरियल और डिज़ाइन के मामले में एक-दूसरे अलग है। ऊपर की पार्किंग में काफी स्पेस है और इसके लॉबी में 9 लिफ्ट लगे हुए हैं। अंतिल्ला में बॉलरूम सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला है। यहां की राजसी भव्यता और सुन्दरता देखते ही बनता है। इसकी छतों की करीब 80 प्रतिशत भागों में मनमोहक क्रिस्टल झालड़ लगे हैं, जो अपनी छटा से सुन्दरता का बेहतर मिसाल प्रस्तुत करता है। बॉलरूम के साथ चांदी के मेहराव से बनी सीढिय़ां है, जो इसके केन्द्रिय भाग में किनारे की ओर से लगा है। इसके पीछे दो सुन्दर नक्काशी किए गए दरवाजे हैं, जो अपनी सुन्दरता की बेमिशाल कहानी कहती है। इस रूम में इंटरटेनमेंट के साधन, प्रोजेक्ट को लेकर विचार-विमर्श का स्थान और प्रोजेक्ट के गहन रूप को दर्शाने के लिए प्रोजेक्टर भी लगाए गए हैं।Antilla का प्रत्येक फ्लोर इसके औसत ऊंचाई से दुगुनी है।
![]() |
Villa Leopolda, French Riviera
विला लिओपॉल्डा, फ्रेंच रिवीयेरा (Villa Leopolda, French Riviera) - इस प्रसिद्ध विला का निर्माण वर्ष 1902 में बेल्जियम के राजा लिओपॉल्ड द्वितीय ने करवाया था। कालान्तर में इस प्रसिद्ध विला को लेबनान के बैंकर एडमंड सफ्रा ने खरीद लिया। वर्तमान में उनकी पत्नी लिली इस विला की मालकिन हैं। यह करीब 80 हज़ार स्क्वेयर फीट में अपनी राजसी भव्यता लिए विस्तृत है। यह सुन्दर एंटिक वस्तुएं से सुसज्जित एक ऐसा स्थान है, जहां की भव्यता निराली है। विला में 19 बड़े-बड़े सुन्दर व सुसज्जित बेडरूम्स हैं। विला लिओपॉल्डा कोर्टस, bowling alley, मल्टीपल किचिन, डायनिंग रूम्स और मूवी थियेटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें कई स्वीमिंग पूल और राजसी ठाट-बाट से लैस गाडर्न हैं, जो इसकी भव्यता और सुन्दरता की कहानी खुद बयां करती है। इसकी कीमत 506 मिलियन डॉलर आंकी गई है।
![]() |
The Penthouse, London
द पेंटहाउस लंदन ( The Penthouse, London )- यह लंदन के प्रसिद्ध पॉश स्थानों में से एक है। वन हाइड पार्क के पास स्थित इस पेंट हाउस में 82 अपार्टमेंट्स है। यह दुनिया का सबसे महंगा फ्लैट के श्रेणी में आता है। इस फ्लैट की कीमत 4 लाख 34 हज़ार रुपये स्क्वेयर फीट की दर से है। इसमें राजसी भव्यता लिए हुए रूम, बूलेटप्रूफ विंडो, आइरिस स्कैनर और गुप्त सुरंग भी है, जोनज़दीक के मंदरीन होटल तक जाती है। इसमें आधुनिक सुख-सुविधा से लैस स्पा, स्क्वैश कोर्ट और वाइन टेस्टिंग रूम्स के साथ-साथ 24 घंटे रूम सर्विस उपलब्ध है। इस पेंट हाउस की कीमत 200 मिलियन डॉलर है।
![]() |
Fairfield Pond, The Hamptons
फेयरफील्ड पॉन्ड , द हैम्पटन्स (Fairfield Pond, The Hamptons )- यह प्रसिद्ध घर 63 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस घर के मालिक अमेरिका के जाने-माने उद्योगपति इरा रेणनर्ट हैं। घर का रेसीडेंशियल कम्पाउंड पूरे अमेरिका में सबसे बड़ा है। इस घर में 29 बेडरूम्स, 39 बाथरूम्स,करीब 91 फीट लंबा डाइनिंग रूम हैं। यह 5 स्र्पोट्स कोर्टस, एक bowling alley और हॉट टब जैसी सुविधाओं से लैस है। इसकी कीमत करीब 170 मिलियन डॉलर आंकी गई है।
![]() |
Hearst Mansion, Beverly Hills
Hearst मैनसन, बेवर्ली हिल्स (Hearst Mansion, Beverly Hills )-यह अमेरिका के कैलीफोर्निया राज्य के लास एंजेल्स में स्थित है। इस महल के मालिक प्रसिद्ध प्रकाशक विलियम रैनडॉल्फ हस्र्ट हैं। इस घर में 29 बेडरूम्स और तीन स्वीमिंग पूल हैं। इस महल में डिस्को थैप और मूवी थियेटर की सुविधा भी है। हॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म गॉड फॉदर का फिल्मांकन इसी महल रूपी घर में किया गया था। कहा जाता है कि अमेरिका के पूर्व राष्टï्रपति जॉन एफ कैनेडी अपने हनीमून के समय यहीं रूके थे। राजसी ठाट-बाट से लैस इस महल की कीमत 165 मिलियन डॉलर है।
![]() |
Franchuk Villa, Kensington
फ्रांचुक विला, केनसिंगटन (Franchuk Villa, Kensington )- यह विक्टोरियन विला है। फ्रांचुक विला वर्ष 1997 तक गल्र्स स्कूल के रूप में था। इसे वर्ष 2006 में डेवलपर्स ने 10 मिलियन डॉलर में यूक्रेन के प्रसिद्ध जन हितैषी एलेना फ्रांचुक से खरीदा था। एलेना एड्स जागरूकता अभियान की प्रसिद्ध समाज सेवी कार्यकर्ता हैं। यह घर पांच मंजि़ल की है। इसमें 10 बेडरूम्स, अंडर ग्राउंड स्वीमिंग पूल, मूवी थियेटर, बाथ सॉना और जिम जैसी सुविधाएं हैं। वर्तमान में इस विला की कीमत 161 मिलियन डॉलर है।
![]() |
The Pinnacle, Montana
द पिनकल मोंटाना ( The Pinnacle, Montana )- विलासिता से सुसज्जित यह घर प्राइवेट स्की और गोल्फ कम्यूनिटी येलो स्टोन क्लब का है। यह घर जाने-माने अमेरिकन अरबपति टिम और एड्रा ब्लिक्स्सेथ के द्वारा स्वामित्व में है। इसमें 10 बेडरूम्स, पूरा घर बेहतर गर्म फ्लोरिंग और ऊष्मा से भरपूर ड्राइव-वे, प्रत्येक बाथरूम्स में फायर प्लेस, वाइन प्लेस, इंडोर/ आउटडोर पूल, जिम और मैसेज रूम जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसकी कीमत 155 मिलियन डॉलर है।
![]() |
The Manor, Los Angeles
द मैनर (The Manor, Los Angeles))-यह हवेली अमेरिकन फिल्म और टेलीविज़न क्षेत्र के प्रसिद्ध प्रोड्यूसर एरोन स्पेलिंग का है। इसका निर्माण वर्ष 1991 में किया गया था। द मैनर 56,000 स्क्वेयर फीट में विस्तृत है। इसमें 123 रूम्स हैं। द मैनर में इंडोर स्केटिंग मैदान, मल्टीपल पूल, तीन बड़े किचिन, स्र्पोट्स क्लब, प्राइवेट बगीचा और bowling alley जैसी सुविधाएं हैं। इसके अलावे यहां पर डॉल म्यूजि़यम, रैप प्रेज़ेन्ट्स रूम भी है, जो आधुनिकता और भव्यता की कहानी बयां करती है, वह भी अंदाज़ में। इस राजसी हवेली की कीमत 150 मिलियन डॉलर आंकी गई है।
Updown Court, Windlesham, Surrey
अप-डाउन कोर्ट, विंडलेशम, सरे ( Updown Court, Windlesham, Surrey )- यह स्थान दक्षिणी-पूर्वी इंग्लैंड के सरे जिले में स्थित है। यह हवेली 40,000 स्क्वेयर फीट क्षेत्र में फैली हुई है। अप-डाउन कोर्ट बकिंघम पैलेस से भी बड़ा है। इसमें 103 रूम्स हैं। इंग्लैंड में 19 वीं शताब्दी के बाद यह सबसे महत्वपूर्ण निजी आवास के तौर पर जाना जाता है। इसके बारे में कहा जाता है कि दुबई के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मखतूम मालिक हैं। इसमें ड्ढश2द्यद्बठ्ठद्द ड्डद्यद्यद्ग4, स्क्वैश कोर्ट,मूवी थियेटर, पांच स्वीमिंग पूल, संगमरमर से सुसज्जित ड्राइविंग-वे और भव्यता लिए हुए सीढिय़ां यहां की सुन्दरता और मन मोहक रूप के बारे में काफी कुछ बायां कर देता है। अप-डाउन कोर्ट के 22 बेडरूम्स और 27 बाथरूम्स में 24 कैरेट सोने के लीफ मौजेक फ्लोर इसकी राजसी ठाट-बाट में चार चांद लगा देता है। इस प्रसिद्ध हवेली की कीमत करीब 139 मिलियन डॉलर आंकी जाती है।
![]() |
Hala Ranch Aspen, Colorado
हाला रेंच आस्पन, कॉलराडो (Hala Ranch Aspen, Colorado )- इस प्रसिद्ध बिल्डिंग के मुख्य हाउस का डिज़ाइन आर्किटेक्चरल फर्म हैग्मन यॉ ने तैयार किया था। इसका निर्माण हैन्सेन कन्स्ट्रक्शन ऑफ आस्पन ने किया। इसके बारे में कहा जाता है कि प्रिंस बिन सुल्तान बिन अब्दुलाज़ीज के स्वामित्व में यह बिल्डिंग है। यह अमेरिका में सउदी अरब के राजदूत भी रहे हैं। इसमें कई और छोटी-छोटी बिल्डिंग्स भी हैं। यह टेनिस कोर्ट और इंडोर स्वीमिंग पूल जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। हाला रेंच आस्पन की कीमत करीब 135 मिलियन डॉलर आंकी गई है।
![]() |
L N Mittal's house
लक्ष्मी मित्तल का द केनसिंगटन पैलेस गार्डन्स हाउस (L N Mittal's The Kensington Palace Gardens house )- इस प्रसिद्ध घर को स्टील किंग और आर्सेलर मित्तल के चेयर मैन और प्रमुख कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी नारायण मित्तल ने वर्ष 2004 में खरीदा था। यह लंदन के प्रतिष्ठिïत केनसिंगटन पैलेस गार्डन्स के पास स्थित है। इसमें 12 बेडरूम्स और 20 कारों की गैरेज के लिए स्थान है। इसे फॉर्मूला वन रेसिंग बॉस बर्नी एक्ल्सटोन बर्नी तीन साल पहले अपनी पत्नी के लिए खरीदा था, उसने मित्तल के हाथों बेच दिया । द केनसिंगटन पैलेस गार्डन्स में बु्रनई के सुल्तान का निवास स्थल है। इसी स्थान के नज़दीक राज कुमारी डायना रहती थी। इस घर की कीमत करीब 128.25 मिलियन डॉलर आंकी गई है।
.jpg)





























