Hut Near Sea Beach

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

House Boat

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Poly House

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Lotus Temple Delhi

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Enjoy holiday on Ship

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

मंगलवार, 21 दिसंबर 2010

पावर ऑफ एटॉर्नी


संपत्ति के अधिकार को सत्यापित  करने के लिए पावर ऑफ एटॉर्नी की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस अधिकार से व्यक्ति को न्यायिक  और व्यावसायिक रूप से संपत्ति का निर्णय लेने का हक मिल जाता है। 

पावर ऑफ एटॉर्नी का नाम आपने अक्सर सुना होगा, यह आपको स्वामित्व का अधिकार प्रदान करता है। इसे  सामान्य रूप से लेटर ऑफ एटॉर्नी भी कहा जाता है। यह एक प्रकार का ऐसा  न्यायिकअधिकार पत्र है, जो किसी व्यक्ति के बदले में न्यायिक या व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए अधिकृत करता है। जो व्यक्ति किसी दूसरे को इसके के माध्यम से अधिकृत करता है, उसे प्रिंसिपल या ग्रांटर कहा जाता है और जिसे अधिकृत किया गया है, उस व्यक्ति को एजेंट या एटॉर्नी कहा जाता है। इस पावर ऑफ एटॉर्नी के तहत अधिकृत व्यक्ति ग्रांटर की जगह पर स्वतंत्र निर्णय ले सकता है, इसलिए सैद्धान्तिक रूप में एजेंट या एटॉर्नी से किसी भी प्रकार की डीलिंग में ईमानदार व प्रतिबद्ध होने की अपेक्षा की जाती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि जब कभी प्रिंसिपल की जगह काम करने या डीलिंग के एवज में एटॉर्नी को भुगतान किया जाता है, तो इसका  पेपर दोनों ही पक्षों के नाम से तैयार होता है, जो दोनों पार्टियों के बीच गुप्त रहता है। पावर ऑफ एटॉर्नी के मामले में समझौते का प्रपत्र कई लोगों को दिखाया जा सकता है।


इस प्रपत्र को किसी गुप्त डाक्यूमेंट के समान व्यवहार नहीं किया जाता। जैसे- किसी को अपनी एक प्रॉपर्टी बेचनी है। वह किसी कारणवश से प्रॉपर्टी में रुचि लेने वालों से सीधा संपर्क नहीं बना पा रहा है, तो ऐसी स्थिति में वह अपने किसी खास व्यक्ति को उस प्रॉपर्टी को बेचने का अधिकार पावर ऑफ एटॉर्नी के रूप में एक लिखित समझौते के तहत दे देता है। जैसा समझौता होता है, वैसी डीलिंग उनके बीच ईमानदारी से होती है। प्राईवेट पार्टियों, व्यवसायियों के अलावा अस्पताल, बैंक समेत कई संस्थानों के विभिन्न कार्यकलापों के लिए पावर ऑफ एटॉर्नी का प्रयोग होता है। लॉ के अनुसार प्रिंसिपल या ग्रांटर की अक्षमता या मृत्यु की स्थिति में यह अपने आप रद्द हो जाती है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि शारीरिक या मानसिक व्याधि से ग्रसित व्यक्ति के लिए, जिसमें यह साबित हो जाए कि व्यक्ति किसी को पावर ग्रांट करने की स्थिति में नहीं है, तो ऐसी स्थिति में पावर ऑफ एटॉर्नी नहीं की जा सकती। लेकिन अगर ग्रांटर ने यह लिखा हो कि उसकी अक्षमता की स्थिति में भी पावर ऑफ एटॉर्नी वैध रहेगी। ऐसी स्थिति में पावर ऑफ एटॉर्नी का नियम लागू होती है, हां, यदि  ग्रांटर की मृत्यु हो जाय तो यह पावर ऑफ एटॉर्नी का मामला रद्द हो ही जाती है। पॉवर ऑफ एटॉर्नी का मामला कई रूप में होते हैं जैसे- ड्यूरेबल पावर ऑफ एटॉर्नी, हेल्थकेयर पावर ऑफ एटॉर्नी, फाइनेंशियल एटॉर्नी। दुनिया के अलग-अलग देशों में इससे संबंधित कानून और इसके प्रकार अलग-अलग होते हैं।

गुरुवार, 16 दिसंबर 2010

खास बिल्डिंग

 बिल्डिंग की दुनिया में कुछ ऐसी बातें भी होती है, जिसे जानकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। इसकी निराली दुनिया में रंग-रूप अजीब है। कहीं पर उल्टी है, तो कहीं पर सीधी, है कहीं पर टेढ़ी-मेढ़ी। स्वरूप और संरचना के बारे में सिर्फ इतना कहा जा सकता है कि इसके बदलते स्वरूप में भौगोलिक, सांस्कृतिक प्रभाव ने भी कम रंग नहीं जमाया है। इस प्रकार के विचित्रता से भरपूर होने के कारण इस प्रकार की बिल्डिंग को प्रसिद्धी भी कम नहीं मिलती है। यहां पर हम इस प्रकार की कुछ महत्वपूर्ण बिल्डिंग के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो जरा हटके है। यह बिल्डिंग ऐसी है कि काफी हद तक कंपनी या ग्रुप को परिभाषित कर देती है। 
टर्निंग टोरसो बिल्डिं
 एक परिचय  
  • स्थान- मालमो, स्वीडेन 
  • स्टेटस-कम्पलीट
  • शिलान्यास- 14 फरवरी, 2001
  • निर्माण कार्य-वर्ष 2001-2006 
  • उपयोग-रेसीडेंशल
  • छत की ऊंचाई- 190 मीटर
  • तकनीकी वर्णन
  • फ्लोर-54 
  • जुड़ी कंपनी 
  • आर्किटेक्ट्स- सैंटिगो कालाट्रावा
  • कांटैक्टर-एनसीसी
ऊपर दिये गये चित्र प्रसिद्ध बिल्डिंग एचएसबी टर्निंग टोरसो का है। यह बिल्डिंग मालमो स्वीडेन में स्थित है। यह स्थान स्वीडेन ऑरसंड के नाम से प्रसिद्ध है। वस्तुत: यह जलडमरूमध्य में है, जो डेनमार्क के जीआइलैंड और स्वीडेन के स्कैनिया प्रांत को अलग करता है। आइलैंड की चौड़ाई करीब 4 किमी. तक है, जो एल्निसनोरे,डेनमार्क, हेल्सिंग्बोर्ग और स्वीडेन का सबसे संर्कीण भाग है। इस भाग पर स्वीडेन और डेनमार्क के करीब 4 लाख लोगों की आबादी बसती है।  ऑरसुंड कात्तेगट और स्कार्गेरक और नॉर्थ सी के सहारे बाल्टिक सागर से जुड़ता है। यह स्थान विश्व का सबसे व्यस्तम जलमार्गो में से एक है। टर्निंग टोरसो बिल्डिंग का डिज़ाइन प्रसिद्ध वास्तुकार सैंटिगो कालावात्रा ने तैयार की । इसे 27 अगस्त, 2005 में ऑफिशियली रूप से खोल दिया गया। बिल्डिंग की ऊंचाई करीब 190 मीटर है और इसमें 54 फ्लोरर्स हैं। इसे बनाने के समय तक यह स्कैंडीविनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग थी।
 यूरोपिय यूनीयन के देशों में सबसे ऊंची रेसीडेंशल बिल्डिंग होने का गौरव इसे प्राप्त है। जब मास्को में 264 मीटर बिल्डिंग का निर्माण हो गया तो यह यूरोप में ऊंचाई के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी। इसी प्रकार की गगनचुम्बी बिल्डिंग दुबई और संयुक्त अरब अमीरात में भी बनायी जा रही है। इस प्रकार की बिल्डिंग को 90 डिग्री लम्ब के मोड़ जैसी विशेषता लिए होती है।  इसी  प्रकार का निर्माण दुबई के इंफिनिटी टॉवर में की जा रही है। इससे पूर्व इस सिटी की सबसे ऊंची बिल्डिंग क्रोप्रिन्सेन बिल्डिंग थी, जो 86 मीटर ऊंची थी। इसका डिज़ाइन शिल्पकृति पर आधारित है, जो ट्विस्टिंग टोरसो नामक संगमरमर से काफी प्रभावित था। वास्तुकार कालाट्रावा इस संगमरमर के रूप को मानव जीवन के बेहतर लाइफ स्टाइल को दर्शाता है।  इसके निर्माण के पीछे एक कहानी भी है। हुआ यूं कि इस स्थान पर वर्ष  2001 में यूरोपियन हाउसिंग एक्जीविशन Bo01    लगा था। वास्तुकार कालाट्रावा को एक्जीविशन को अस्थायी रूप से एक पवैलियन का डिज़ाइन तैयार करने को कहा गया था।  उसी समय एक्जीविशन के साइट पर एक गगनचुम्बी बिल्डिंग बनाने की बात चल रही थी। इस प्रस्ताव को लेकर जो बात चली, वहीं से बिल्डिंग के कॉन्सेप्ट की नींव पड़ी। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2001 में शुरू किया गया। निर्माण के समय एक महत्वपूर्ण बात यह थी कि जब तक यहां स्थित कोक्कुमस क्रेन को हटा नहीं दिया जाय तब तक इस गगनचुम्बी बिल्डिंग की चमक फिकी रहने की संभावना थी। यह क्रेन टर्निंग टोरसो के 1 किमी. से कम दूरी पर स्थित था। बाद में क्रेन को 2002 में हटा दिया गया। इस बात पर स्थानीय नेताओं का मानना था कि यह क्रेन माल्मो के प्रतीक के रूप में है। देखा भी जाय तो इस क्रेन का उपयोग जहाज निर्माण के लिए किया जाता रहा था और इस प्रकार का कार्य कुछ हद तक शहर के नीले कॉलर के जड़ों का प्रतीक था। बिल्डिंग का निर्माण 9 भागों में बांटकर किया गया था। बिल्डिंग की फाइव स्टोरी पेंटागन को ऊपर बढ़ाने के साथ मोड़ा भी गया। इसके सबसे ऊपर के भाग को दक्षिणावर्त   (क्लॉकवाइज) 90 डिग्री के अंश पर मोड़ा गया, जो उसके ग्राउंड फ्लोर के अनुरूप था।
 इसका प्रत्येक फ्लोर अनियमित रूप से पेंटागोनल  आकार में है, जो उसके लम्बत कोर के चारों ओर घुमता है।  इस कार्य में बिल्डिंग में लगी बाहरी स्टील फ्रेमवर्क सहायता करता है। बिल्डिंग के निचले भाग ऑफिस स्पेस पर मज़बूती से जुड़ा हुआ है। बिल्डिंग के 3 से लेकर 9 भागों के मध्य 147 लग्जूरियस अपार्टमेंट्स स्थित है। टर्निंग टोरसो प्राइवेट रेसीडेंशल बिल्डिंग है। इसके निर्माण को डिसकवरी चैनल ने एक्ट्रीम इंजीनियरिंग के प्रोग्राम में दिखाया गया है। इस प्रोग्रोम में बिल्डिंग के फ्लोरर्स के निर्माण को एक नये क्लेवर और फ्लैवर में दिखाया गया था।  इस प्रोग्रोम के बाद बिल्डिंग की लोकप्रियता में चार-चांद लग गया है। इस प्रसिद्ध बिल्डिंग से 18 अगस्त, 2006 में आस्ट्रेलिया के स्काईड्राइवर फेलिक्स बौम्गार्तनेर ने पैराशुट के सहारे जम्प भी किया था। यह बात दुनिया भर के मीडिया जगत में सुर्खियां बनी। 
आईएनजी हाउस   

आईएनजी ग्रुप के  मुख्यालय की बिल्डिंग का चित्र आप देख रहे हैं। कुछ हटकर बनी यह बिल्डिंग पहली ही नज़र में भा जाती है।  यह नीदरलैंड की राजधानी एमस्ट्रेडम के ज़ुईदास में स्थित है। जुईदास बिजनेस हब के रूप में पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। बिल्डिंग का डिज़ाइन रोबेर्तो मेयेर ((Roberto Meyer)) और जेरोएं वन स्चूतें (Jeroen van Schooten) ने तैयार किया था।  नीदरलैंड के प्रिंस विलियम एलक्जेंडर ने 16 सितम्बर, 2002 में ओपन किया था। आईएनजी बिल्डिंग में 250 लोगों के बैठने की क्षमता से लैस एक ऑडोटोरियम, एक फॉइएर(उपकक्ष), शानदार रेस्टोरेंट, लाइब्रेरी और आर्ट कलेक्शन घर, 800 मीटर के क्षेत्र में फैला कॉन्फ्रेंस रूम, 160 पार्किंग प्लेस है। बिल्डिंग में बोर्ड मीटिंग रूम, वरिष्ठ अधिकारियों के लिए ऑफिस और कई कॉरपोरेट डिपार्टमेंट्स भी हैं। बिल्डिंग का डिज़ाइन इस रूप में किया गया है कि आईएनजी लिखा हुआ इमेज परावर्तित होती रहती है। बिल्डिंग अभिनव, पारदर्शी, गतिशील और टिकाऊ है। कंपनी के ध्येय के अनुरूप ही पूरी बिल्डिंग की संरचना पारदर्शी है। इसमें लगी ग्लास की दीवार पूरे डिपार्टमेंट्स में बेहतर संचार की सुविधा उपलब्ध कराती है। बिल्डिंग की संरचना को एलुमिनियम और स्टील फ्रेम के सहारे सुव्यवस्थित रूप दिया गया है। इसमें लगे 16 स्टील के मज़बूत खम्भे उसे एक बड़ा टेबल का स्वरूप प्रदान करता है। जो दूर से देखने में टेबल में नीचे से लगे पांव के आकार का दिखता है। यह ज़मीन में बने मज़बूत कंक्रीट के ब्लॉक से जुड़ा हुआ है। 
जिस प्रकार की तकनीक ब्रिज बिल्डिंग के निर्माण में किया जाता है, ठीक उसी प्रकार की तकनीक का इस्तेमाल इसे बनाने में किया गया है।  बिल्डिंग 28 मीटर चौड़ी और 138 मीटर लंबी है। इसके 10 वें फ्लोरर्स सबसे ऊंची है, ऊंचाई करीब 48 मीटर है। यह स्थान करीब 5,600 स्क्वेयर मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। बिल्डिंग के अंदर विभिन्न कलाकृति का अनोखा संग्रह है। 
ऑफिस के पूरे स्पेस के आधे भाग आरामदायक माहौल से युक्त है, जो यहां के इम्प्लाय को खुशनुमा माहौल प्रदान करता है। इसके अहाते में गार्डन का मनमोहक अंदाज़ किसी का भी मुड बदलने की क्षमता रखता है। यहां का गार्डन को बारिकी से सजाया गया है। इसके नयनाभिराम रूप को प्रसिद्ध आर्किटेक्ट माइकल वान  गेस्सेल ने तैयार किया है। उन्होंने प्रत्येक गार्डन को अलग-अलग थीम में तैयार करके बेजोड़ स्वरूप प्रदान किया है। यहां का गार्डन बिल्डिंग की थीम को परिभाषित कर देता है। बिल्डिंग की लॉबी को सुन्दर बांसों के पेड़ से सजाया गया है। इस लॉबी को बेड ऑफ मॉस और बेल्जियत चुना पत्थर से इस प्रकार से सुसज्जित किया गया है कि यह प्राकृतिक सौन्दर्य की अद्भुत मिसाल कायम करता है। बिल्डिंग के मुख्य द्वार से आने वाला रास्ता को चाइनीज़ ग्रेनाइट से खूबसूरत बनाया गया है। बिल्डिंग का शिलान्यास 16 नवम्बर, 1999 में किया गया था।  
 बैंकिंग की दुनिया में आईएनजी वैश्य बैंक एक जाना-माना नाम है। आईएनजी ग्रुप डेनमार्क की है, जो बैंकिंग, इन्श्योरेंस और एसेट मैनेजमेंट सर्विस की सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध कराता है। आईएनजी  का पूरा नाम इंटरनेशनल नीदरलैंड्स ग्रुप है। वर्ष 2009 के आंकड़ों के हिसाब से ग्रुप का 40 देशों में करीब 85 मिलियन लोग प्राइवेट, कॉरपोरेट और इंस्टीट्यूशनल क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति क्लाइंट हैं। करीब 1 लाख से ऊपर लोग पूरे विश्व के देशों में आईएनजी ग्रुप में काम करते हैं। ग्रुप का कार्य क्षेत्र आस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, इटली, स्पेन, यूके और यूएसए में मुख्य रूप से है। 
मुकेश कुमार झा

शुक्रवार, 19 नवंबर 2010

सिटी ऑफ ड्रिमिंग स्पायरर्स -ऑक्सफोर्ड सिटी



ऑक्सफोर्ड सिटी में वास्तुकला के सुव्यवस्थित और सौहर्दपूर्ण रूप को देखकर ही प्रसिद्ध कवि मैथ्यू अर्नोल्ड ने द सिटी ऑफ ड्रिमिंग स्पायरर्स नाम दिया। सिटी स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इंग्लिस स्पीकिंग वर्ल्ड  में सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी अपनी महत्ता और ऐतिहासिक स्थल के कारण द सिटी ऑफ ड्रिमिंग स्पायरर्स सिटी में ही नहीं पूरे विश्व में मशहूर है। 800 सालों से भी ज्यादा समय तक यह स्थान राजसी ठाट-बाट और विद्वजनों के लिये एक प्रसिद्ध स्थल रहा है। 9 वीं शताब्दी में इसे शहर के रूप में बसाया गया था। हालांकि यहां पर करीब एक हजार सालों से लोग रहते आए हैं। वर्तमान में यह सिटी कॉस्मोपॉलेटन सिटी के नाम से मशहूर हो चुका है। यहां पर विश्व के सभी स्थानों के लोग रहते हैं। वसुधैव कुटुम्बकम के कॉन्सेप्ट का जादू यहां चल पड़ा है।

शिक्षा जगत के लिए ऑक्सफोर्ड सिटी का स्थान काफी महत्वपूर्ण है। शिक्षा की नगरी के रूप में प्रसिद्ध यह सिटी एक प्रकार का काउंटी टाउन है। इस काउंटी टाउन को ऑक्फोर्डशायर के नाम से भी जाना जाता है। यह इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्व में स्थित है।  ऑक्सफोर्ड सिटी में ही दुनिया के टॉप टेन में शुमार यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड स्थित है। सिटी की कुल जनसंख्या करीब 1,65,000 में से 1,51,000 की आबादी यूनिवर्सिटी कैंपस में बसती है। यहां की प्रसिद्ध चेरवेल और टेम्स नदी ऑक्सफोर्ड से बहती है और दोनों नदी दक्षिण के सिटी सेंटर में आकर मिलती है। ऑक्सफोर्ड सिटी चेरवेल और टेम्स नदी के किनारे बसी हुयी है। टेम्स नदी को द इसीस भी कहा जाता है। ऑक्सफोड सिटी प्रत्येक काल के वास्तुकला का उत्कृष्टï नमूना पेश करता है।  यहां पर सक्सोन्स काल, आइकोनिक काल और 18 वीं शताब्दी के मध्य काल के कई जीवंत आर्किटेक्ट का जीता-जागता उदाहरण देखने को मिल जाता है। खासकर, रैडक्लिफ कैमरा वास्तु का सुन्दर उदाहरण प्रस्तुत करता है।  इसे बोलचाल की भाषा में राड काम  ((Rad Cam) के नाम से भी पुकारा जाता है।  इस बिल्डिंग का डिज़ाइन जेम्स गिब्स ने तैयार किया था। इसका निर्माण कार्य 1737 ई. से शुरू किया गया और 1749 ई. में बनकर तैयार हो गया। इसे इंग्लिश पलादियन स्टाइल में बनाया गया है।  यह एक प्रकार का यूरोपियन स्टाइल आर्किटेक्ट है। यह architect इंग्लैंड में 17 वीं शताब्दी के मध्य और 18 वीं शताब्दी के शुरुआत में धूम मचा दी थी। पलादियन आर्किटेक्ट ग्रीक और रोमन वास्तु शैली से काफी प्रभावित है। रैडक्लिफ कैमरा ऑक्सफोर्ड स्क्वेयर में स्थित है। वर्तमान में यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साइंस लाइब्रेरी के रूप में है।  ऑक्सफोर्ड को सिटी ऑफ ड्रिमिंग स्पायरर्स के नाम से जाना जाता है। ऑक्सफोर्ड के सौहर्दपूर्ण सुसंगत और मैत्रीपूर्ण यानि सौहर्दपूर्ण वास्तुकला को देखकर प्रसिद्ध कवि मैथ्यू अर्नोल्ड ने यह नाम दिया। सिटी स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इंग्लिस स्पीकिंग वल्र्ड में सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। वस्तुत: यह प्राचीन यूनिवर्सिटी के रूप में ही है लेकिन यहां पर गौरवपूर्ण अतीत और वर्तमान का आधुनिकता का बेजोड़ संगम दिखाई देता है। यहां पर हाइटेक कम्यूनिटी के पर भी लगे हैं। यह दिन दुना और रात चौगुनी के रफ्तार में आधुनिक समय में कदमताल करते नज़र आते हैं। सिटी में कई महत्वपूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठïान हैं। प्रत्येक रेसीडेंशियल एरिया में कोई न कोई साइंस और बिज़नेस पार्क स्थित हैं, जो आधुनिकता को दर्शाता है। इसकी आधुनिकता और प्राचीनता स्वरूप का आनंद यहां पर आने वाले और रेसीडेंट दोनों ही उठाते हैं। यहां की ऐतिहासिक इमारत, महत्वपूर्ण कॉलेज और संग्रहालय बरबस ही किसी को अपनी ओर खिंचता है। यहां पर खान-पान, शॉपिंग की दुनिया निराली है। कैंपस में स्थित दुकाने, होटल और रेस्तरां काफी उम्दा किस्म का है, जहां पर आप इसके रंगीन -खुश मिजाज दुनिया का आनंद बाखूबी उठा सकते हैं। यहां पर रहने के लिये कई व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। आपको रहने के लिए कई प्रकार के होटल्स, गेस्टहाउस, अपार्टमेंट्स और शेल्फ केटरिंग की सुविधा आसानी से मिल जाती है। लेकिन आप कुछ ज्यादा की चाहत रखते हैं तो यहां से कम ही दूरी पर लंदन में सभी सुविधाएं मिल सकती है। यहां के कुछ प्रमुख होटल्स हैं-
Oxford Lettings, Short Let, Holiday Let, Sales,
 North Oxford, Rental
Chancellors Estate & Letting Agents
 107 London Road, Headington, Oxford, OX3 9HZ. Tel: 01865 763464
 property estate agents for sale houses flats buy let rent
Chancellors Estate & Letting Agents
 12a The Square, Westway Shopping Centre, Botley, 
Oxford, OX2 0JH. Tel: 01865 72444
जब आप ऑक्सफोर्ड में पहुंचते हैं तो सर्वप्रथम आपको टूरिस्ट इन्फोर्मेशन सेंटर में पहुंच कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑक्फोर्ड की दुनिया के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आपको टूरिस्ट इन्फोर्मेशन सेंटर पहुंचना कई मायने में फायदा पहुंचा सकता है। यहां पर उपस्थित स्टॉफ दोस्ताना माहौल में निम्न सुविधा के बारे में बताते हैं। 
1. यहां का मुख्य आकर्षण, थियेटर, म्यूजिक कन्सर्ट, मुख्य इवेंट और मनोरंजन 
2.ऑक्सफोर्ड में रहने और खाने की व्यवस्था के आरक्षण के बारे में
3. ऑक्फोर्ड में महत्वपूर्ण स्थानों के मैप, प्रिंटेट गाइड, पोस्टकार्ड और सूविनियर
4. ब्यूरो डे परिर्वतन की सुविधा
5. बस टूर और सैर-सपाटा के बारे में जानकारी 
ओपनिंग टाइम
गर्मी के मौसम में(10 1.30 9.३०   AM  -5 PM)
 गर्मी के    (सोमवार -शनिवार तक)
 (10    AM  -1.30 -3.30   PM) (   रविवार और छुट्टी के दिन)
  अवकाश दिन-  25 दिसम्बर से 1 जनवरी तक 
विस्तृत जानकारी के लिए दूरभाष नंबर-  01865252200

द यूनिवर्सिटी

ऑक्सफोर्ड विश्व के प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी का होम प्लेस है। ज्यादातर कॉलेज और यूनिवर्सिटी सेंटर ऑफ ऑक्सफोर्ड में ही स्थित है, जो एक दूसरे से वॉकिंग डिसटेन्स पर है। हां, घुमने के दरम्यान बोडलियेन लाइब्रेरी देखना न भूलें। यहां के प्रसिद्ध रैडक्लिफ कैमरा के पास ही यह स्थित है। हालांकि इसमें आम लोगों का प्रवेश निषेध है लेकिन इसका अलंकारिक स्वरूप का बाहर से ही देखकर आप निहाल हो जाएंगे। इसके नज़दीक ही ब्रोड स्ट्रीट में शेल्डोनियन थियेटर है। यहां पर यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल कार्यक्रम और कई प्रकार के संगीत समारोह के चलते हैं। यहां की दुनिया का आनंद लेने के लिए आपको  ब्यूमोंट स्ट्रीट में टिकट लेनी होगी। यूनिवर्सिर्टी में अशमोलियन म्यूजि़यम भी है, जो इंग्लैंड में सबसे प्राचीन म्यूजि़यम की श्रेणी में आता है। जानकारी के लिए बताते चलें कि ब्यूमोंट स्ट्रीट प्लेहाउस के ओपोजिट में स्थित है।   
ग्रीन स्पेस 
ऑक्सफोर्ड में जब यहां के ऐतिहासिक बिल्डिंग्स को देखकर मन भर जाय तो यहां पर कई पार्क और गार्डन हैं, जो आपके मुड को बदल कर रख देगा। प्राकृतिक तत्वों से भरपूर यह स्थल प्रकृति के काफी करीब ले जाने की क्षमता रखता है। हां, इस सैर-सपाटा में कॉलेज गार्डन को देखना मिस न करें। गार्डन की खूबसूरती और नयनाभिराम दृश्य का आंनद लेने का इंट्री फिस काफी कम रखा गया है। 
क्रिस्ट चर्च मिडो
क्रिस्ट चर्च मिडो यहां का प्रमुख दर्शनिय स्थल है। टेम्स नदी के किनारे पर स्थित सेंट एलडेट्स से आप यहां इंट्री करते हैं। चर्च के पास प्रसिद्ध बोट हाऊस भी है, जो टेम्स नदी के किनारे स्थित है। यहां का बोट रेसिंग देखने का एक अपना ही मजा है। खासकर, यूनिवर्सिटी के खुलने के दरम्यान यहां का माहौल उत्साह और रोमांच से भरपूर होता है।  मेरटों कॉलेज के साथ ही यहां का प्रसिद्ध बोटेनिक गार्डन भी है, जो प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर होने के साथ-साथ अमूल्य पेड़-पौधों का  संरक्षित स्थल भी है। यहां पर  आप जोगिंग का आंनद भी उठा सकते हैं। बोट हाउस के किनारे पर जहां आप जोगिंग का आनंद उठा सकते हैं, वहीं आप बोट रेसिंग को देखकर रोमांच और उत्साह से भर जाएंगे। इस रेसिंग का सवाब बसंत और गर्मी ऋतु में चरम पर होता है। ओपनिंग टाइम- प्रतिदिन, 8 बजे सबेरे से लेकर  संध्या काल तक।
  पोर्ट मिडो और वोलवरकोट कॉमन   (Port Meadow and Wolvercote Common)

यह भी प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यहां पर आप नॉर्थ ऑक्सफोर्ड के जेरिचो नामक स्थान से निकलने वाली सड़क वॉलटन वेल रोड से जा सकते हैं। टेम्स नदी के किनारे बने  टो पाथ  ( नदी के किनारे बनी सड़के) से भी जा सकते हैं। यह एक ऐतिहासिक स्थल है, जहां पर 17 वीं और 18 वीं शताब्दी में घुड़दौड़(हॉर्र्स रेसिंग)का आयोजन किया जाता था। यहां पर प्रमुख पालतू जीव-जन्तु के साथ घोड़ों का भी पालन किया जाता था। यह एक प्रकार का चरागाह स्थल था। यह सैर-सपाटा का अच्छा स्थान है। वोलवरकोट के गांव और  ट्राउट इन के आस-पास के नज़ारे आपको तरोताजा कर देता है। ट्राउट टाउन प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है। यह गोडस्टो ब्रिज के पास स्थित है। टाउन टेम्स नदी के किनारे स्थित होने के कारण आपको यहां का वातावरण आंनद और उत्साह से भर देगा। यहां स्थित बिनसे लेन स्थित पर्च पब भी आपके स्वागत में है।  हां, जाड़े और बसंत के ऋतु में यहां बाढ़ भी आने की संभावना रहती है। इसलिए गर्मी का मौसम इस स्थान पर घुमने के लिए अनुकूल है। 
साउथ पार्क और हिडिंग्टन पार्क(  South park & Headington Hill Park )

 यह ऑक्सफोर्ड का सबसे बड़ा पार्क है, जो मैगडेलेन ब्रिज के पास स्थित है। इस स्थान को प्राय: संगीत समारोह और कई अन्य कार्यक्रम का मेजबानी करने का मौका मिलता रहता है। यहां का वातावरण संगीत की सुमधूर संगीत से गुंजयमान रहता है। यह ऑक्सफोर्ड का हृदय स्थली है।
यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड बोटेनिकल गार्डन

 यह प्रसिद्ध गार्डन मैग्डलेन कॉलेज के ओपोजीट  और टेम्स नदी के किनारे स्थित है। यहां पर आप क्रिस्ट चर्च मिडो से भी जा सकते हैं। इस गार्डन की स्थापना अर्ल ऑफ डेनबाय हैनरी डैनवर्स ने वर्ष 1621 में की। यह इंग्लैंड का सबसे पुराना बोटेनिकल गार्डन है। यह एक प्रकार का कई किस्म के पेड़-पौधे को संग्रहालय है।  यहां पर दुलर्भ किस्म के पेड़-पौधे हैं। गार्डन में बॉग गार्डन और रॉक गार्डन भी बनाए गए हैं। बोटेनिकल गार्डन में उष्णकटिबन्धीय ग्रीन हाउस आकर्षण के केन्द्र में है। 
ओपनिंग टाइम- यह प्रत्येक दिन 9 बजे सुबह से लेकर 5 बजे तक खुला रहता है।  लेकिन जाड़े के समय यह गार्डन 4:30 तक ही खुला रहता है। ग्रीनहाउस प्रत्येक दिन 2 से 4 बजे की मध्य खुला रहता है।  यहां पर प्रति व्यक्ति इंट्री फीस 2 पाउंड है ( करीब 174 रुपये ) लगता है। 12 साल से नीचे बच्चों को एंट्री मुफ्त में है। 
वेलिंग्टन स्क्वेय

यह भी प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। वेलिंग्टन स्क्वेयर सेंटर ऑक्सफोर्ड में स्थित है। यह जॉन स्ट्रीट के दक्षिण में है। यहां पर स्थित छोटा पार्क और वेलिंग्टन स्क्वेयर दोनों ही यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड  के स्वामित्व में आता है। स्क्वेयर के उत्तर-पूर्व में स्थित यूनिवर्सिटी के सामने बाई साइकिल रूट है, जो छोटे क्लारेंडोन स्ट्रीट के पैदल यात्री मार्ग से होकर गुजरता है।  यूनिवर्सिटी के केन्द्रीय प्रशासन इकाई को इस स्ट्रीट के नाम से ही जाना जाता है।  वर्ष 1975 में क्लेरेंडोन बिल्डिंग एक नई बिल्डिंग का रूप ले लिया, जिसे स्क्वेयर की संज्ञा दी गयी। लेकिन क्लेरेंडोन स्ट्रीट के पास ही उस समय यूनिवर्सिटी के ग्रेजूएट स्टूडेंट के रहने की व्यवस्था कर दी गयी। स्क्वेयर में स्थित क्रद्ग2द्यद्ग4 ॥शह्वह्यद्ग में अध्ययन और अध्यापन की व्यवस्था लगातार जारी रही। इस हाउस का डिज़ाइन वर्ष 1872 में यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ई. जी. बू्रटन ने तैयार की । ई.जी. ब्रूटन ने स्क्वेयर की रूप-रेखा भी तैयार की थी।  यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड का ब्रोडकास्टिंग सोसाइटी स्टूडियों स्क्वेयर में स्थित है। जहां से यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध कार्यक्रम प्रसारित किये जाते हैं। 
यूनिवर्सिटी पार्क 

यूनिवर्सिटी का पार्कनार्थ ऑक्सफोर्ड के  हरियाली से भरी रोड और विक्टोरियन रोड के मध्य स्थित है।  यह स्थान हरियाली के आगोश में सिमटा हुआ नज़र आता है। यहां पर आप गर्मी के मौसम में क्रिकेट मैच देखेन का आनंद भी उठा सकते हैं। टेम्स के किनारे स्थित  इस पार्क में वोल्फसन कॉलेज और नेचर रिजर्व जो ऑक्सफोर्ड के उत्तर-पूर्व में स्थित है, वहां पर आप फुटपाथ के सहारे आसानी से जा सकते हैं। 
ओपनिंग डे-प्रतिदिन  ( सुबह 8 बजे से लेकर शाम तक), सितम्बर में सेंट गिल्स के याद में मेले के आयोजन के समय सोमबार को बंद रहता है। 
 टूर ऑफ ऑक्सफोर्ड 
 यहां पर आप गाइड की सहायता ऑक्सफोर्ड के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर कर सकते हैं। यहां पर पहुंचने के लिए ओपन टोपड बस का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 सेंट्रल  ऑक्सफोर्ड

 सेंट्रल  ऑक्सफोर्ड में ज्यादातर यूनिवर्सिटी कॉलेज हैं। इसके अलावा यहां पर क्रिस्ट चर्च,  ट्रिनिटी और बल्लिओल जैसे दर्शनीय स्थल भी हैं। ज्यादातर विजिटरर्स कारफैक्स में घुमने आते हैं । यह टाउन के सेंटर में स्थित है। इस स्थान पर ही विश्व का सबसे बड़ी स्ट्रीट में से एक स्ट्रीट  निकोलौस पेव्स्नेर स्थित है। सेंटर ऑक्सफोर्ड के उत्तर में स्थित र्कान मार्केट और पश्चिम में स्थित क्वीन स्ट्रीट मुख्य शॉपिंग सेंटर हैं। 
सेंट गिल्स
सेंट गिल्स यहां का प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। यह प्लेहाउस थियेटर और  रंडोल्फ होटल के काफी करीब है। यहां पर विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय एशमोलियन भी है। इसके दक्षिण में शहीद स्मारक है। मात्र्यर्स मेमोरियल के पास ही आर्कविशप  कार्नमेर, प्रोटेस्टेंट विशप लातिमेर और रिडले को जि़दा जला दिया गया था। यह घटना रोमन कैथेलिक क्वीन मैरी के शासन काल की है। उस समय इंग्लैंड में ट्यूडर वंश का शासन था। 
शॉपिं
ऑक्सफोर्ड में शॉपिंग की दुनिया का अपना ही अंदाज़ हैं। यहां पर कई प्रसिद्ध दुकान और रेस्टोरेंट हैं। क्वीन स्ट्रीट के अंतिम छोर पर द वेस्टगेट के नामक एक शॉपिंग कॉम्प्लैक्स भी है।  क्वीन स्ट्रीट और र्कोन मार्केट के मध्य क्लेरेंडोन सेंटर भी प्रसिद्ध शॉपिंग प्लेस है। यहां का ग्लोउसस्टर ग्रीन ऑक्सफोर्ड का प्रसिद्ध शॉपिंग प्लेस में आता है, जहां पर आप दुनिया के नामी-गिरामी कंपनी के फ्रेश प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। 
नार्थ ऑक्सफोर्ड

 नॉर्थ ऑक्सफोर्ड में आप प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ 19 वीं शताब्दी में बनी कई महत्वपूर्ण बिल्डिंग्स को आप देख सकते हैं। यहां की निर्माण की दुनिया में गौथिक शैली ने गज़ब का प्रभाव छोड़ा है। यूनिवर्सिर्टी से आप मात्र 10-20 मिनट में इस दर्शनीय स्थल पर आप पहुंच सकते हैं। 
समर टाउ
यहां का प्राकृतिक दुनिया निराली है। यहां पर बहुत सारे पार्क हैं। यह प्रसिद्ध शॉपिंग एरिया भी है। हालांकि यह अलग बात है कि यहां पर सड़के थोड़ी संकरी है लेकिन विक्टोरिया और एडवारडिन काल में बने हाउस निर्माण की दुनिया में चमक बिखेर रहा है। 

जेरिचो
 इस स्थान पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का प्रेस है। यह प्रेस हाउस के नाम से विख्यात है। यहां पर ऑक्सफोर्ड के  इम्प्लाय रहते हैं। यहां की बिल्डिंग और कॉटेज में स्थानीय कर्मचारी भी रहते हैं। जेरिचो में बेहतर फुड शॉप, पब्स और वॉल्टन स्ट्रीट में सिनेमा हॉल में लगे फिल्मों के देखने का आनंद लेट नाइट भी उठा सकते हैं। 
वॉल्टन मनोर 
यह ऑक्सफोर्ड के प्रमुख दर्शनीय स्थल है। वॉल्टन मनोर पोर्ट मिडो के पास स्थित है। यह 350 एकड़ में फैला हुआ है। टेम्स नदी के किनारे बसा हुआ यह स्थल प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर है। यहां पर आपको आधुनिकता का झलक जहां ऑक्सफोर्ड वाटरसाइड की बिल्डिंग निर्माण में दिखेगी, वहीं कई पालतू जानवरों जैसे घोड़े के चरने का नज़ारा भी दिख जाएगा।
मुकेश कुमार झा

सोमवार, 20 सितंबर 2010

निर्माण की दुनिया की सजाती बोतल

खाली बोतल जिसे हम वर्ज्य  पदार्थ समझकर अक्सर फेंक देते हैं, उसे संग्रह करने का समय आ गया है। यह खाली बोतल निर्माण की दुनिया को रूमानियत से भरा अंदाज़ देने को तैयार है। इन बोतलों से घर का निर्माण जोरों पर चल पड़ा है। ईंटों के बदले बोतल किस प्रकार से इमारत का इबारत  लिख रही  है, इस पर प्रस्तुत है एक खास लेख।
निर्माण की दुनिया वर्तमान में नित नये प्रयोग से गुजर रही है। हमेशा इसे बेहतर और सस्ते करने के लिये अनुसंधानकर्ता पूरे विश्व में जुटे रहते हैं। इसकी दुनिया को खूबसूरत और बेहतर बनाने के लिये रोज कोई न कोई कॉन्सेप्ट बनकर तैयार हो जाता है। खासकर, जिसे हम वर्ज्य  पदार्थ समझकर कुड़े के ढेर में डाल देते हैं, वह भी निर्माण की दुनिया को एक बेहतर और अनोखा अंदाज़ दे रहा  है। इस नये-नवेले कॉन्सेप्ट में प्लास्टिक की बोतलें और शीशे की बोतल हीरो के मानिद निर्माण की दुनिया में भूमिका निभा रही है। घर को सजाने में इन बोतलों को आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
शराब या कोल ड्रींक की बोतल के कॉर्क को बढिय़ा तरीके से बन्द कर दिया जाता है और उसमें पानी या मिट्टी भर दिया जाता है। दीवारों के निर्माण के समय ईंटों के बदले इस बोतल का इस्तेमाल किया जाता है। आप यहां सोच रहे होंगे कि इन बोतलों से दीवार की मज़बूती और सुन्दरता दोनों में ही क्या भूमिका हो सकती है। बात यह है कि शराब की बोतलें जो होती है, इसका रूप, रंग और आकार-प्रकार काफी आकर्षक होती है। ज्यादातर शराब की बोतलें का ऊपरी यानि गर्दन का भाग उसके कॉर्क के ¾ inch अपेक्षा ज्यादा आकर्षक होता है। ऐसे देखा जाय तो कुछ कॉर्क की ऊंचाई डेढ इंच से लेकर 2 इंच के मध्य भी होता है। कुछ कॉर्क आधा इंच का भी होता है और हां, आप एक बात का ज़रूर ख्याल रखें कि बोतलों की जो कॉर्क होता है, वह काफी घिसा-पिटा भी हो सकता है, इसलिये इसका दीवार की बाहर की तरफ इस्तेमाल नहीं करना चाहिये। दीवारों में इस्तेमाल किये गये लोहे की बीम जो तस्तरीनुमा आकार में होती है, उसे कॉर्क मज़बूती प्रदान करता है। यह कॉर्क बेहतर तापमान अवरोधक होता है, इसे आप रंग भी सकते हैं। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इसका प्रचलन जितना भारत के बहार है, क्या उतना ही अपने देश में सफल हो सकता है. जानकारों का कहना है कि हर जगह कि अलग-अलग भौगालिक स्थिति होती है और इसी पर काफ़ी हद तक यहाँ की निर्माण की दुनिया निर्भर करती है . ज़रूरी नहीं है कि जो कॉन्सेप्ट अन्य देशों के लिए फिट और हिट है, यह अपने देश के लिए भी हिट और फिट हो. मामला चाहे जो भी लेकिन विश्व के कुछ देशों में इस कॉन्सेप्ट का जलवा कायम है .
यहां पर कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दीवारों के आकर्षक करने के लिए दिया जा रहा है.
कॉर्कबोर्ड्स- कॉर्क को लकड़ी के फ्रेम के सहारे आकर्षक रूप दिया जा सकता है। इसे आप विभिन्न डिज़ाइन में सजा सकते हैं। कॉर्क को मज़बूत करने के लिये उसे ग्लू यानि सरेस से जोड़ा जा सकता है और पीन के सहारे इस काम को सहलूयित रूप से आप कर सकते हैं। यदि आप विभिन्न रूप-रंग के आकार-प्रकार में इस्तेमाल करते हैं, तो यह काफी स्टाइलिश हो जाता है।
 कॉर्क यूस टू रीथ- इन कॉर्क को आप चाहे तो मनमाफिक रूप में माले की तरह सजा सकते हैं। सरेस या ग्लू के सहारे आप कॉर्क को एक मानक फोम या विकर फ्रेम के रूप में बेहतर आकार भी दे सकते हैं।
कॉर्क ट्रिवइट- कॉर्क ट्रिवइट वाइन लवर के किचिन के लिये काफी खास होता है। कॉर्क को छोटे-छोटे लकडिय़ों के टुकड़े वाली फ्रेम को ग्लू के सहारे आप विभिन्न स्टाइलिश रूप में भी सजा सकते हैं। सामान्य रूप से डेढ इंच या दो इंज के कॉर्क को ही लोग प्रयोग में लाना चाहते हैं। कारण यह है कि इससे आयताकार स्वरूप अच्छा बनता है। यदि आप 12 x 12 बोर्ड की चौड़ाई और लंबाई के बीच फ्रेम को रखते हैं तो इससे दीवार की सजावट काफी बेहतर बन जाती है। यह ट्रिवइट किट्स दुकानों में कहीं-कहीं उपलब्ध भी हो सकता है। लेकिन अभी यह कॉन्सेप्ट विदेशों में प्रचलन में है। अत: देश के बाज़ारों में आने में भले ही कुछ समय लगे पर जानकारों का कहना है हि यह कॉन्सेप्ट आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
क्लास ऑफ बोतल- निर्माण को बेहतर स्वरूप देने के लिये आप चाहे तो खास किस्म के बोतलों का इस्तेताल कर सकते हैं। खासकर, विदेशी शराबों की श्रेणी में आने वाली अंगूर की शराब के बोतल का रंग इसके डिज़ाइन में रूमानियत का सुरूर ज़रूर डाल सकता है। कोल ड्रींक के बोतल को भी आप इसी प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल घर के निर्माण में ही नहीं बल्कि छोटा-मोटा गार्डन बनाने में, चाहरदीवारी के निर्माण में भी कर सकते हैं। लेकिन जब कभी भी इस तकनीक के सहारे आप निर्माण कार्य करें तो उपरोक्त सभी बातों का ख्याल रखने के साथ-साथ आपके पास इस तकनीक के एक्सपर्ट का सलाह ज़रूर लें।
मुकेश कुमार झा

शुक्रवार, 13 अगस्त 2010

हाउस ऑफ़ बोन


 ऊपर लिखे गये वाक्य को देखकर आपको थोड़ा-बहुत आश्चर्य भी हो रहा होगा कि भला हड्डियों से बना घर भी हो सकता है। इस मामले में आपसे इतना ही कहा जा सकता है कि बिल्डिंग की दुनिया कम निराली नहीं होती है। दुनिया में एक से बढ़कर एक ऐसी बिल्डिंग है कि जिसके बारे में आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इसी अजब-गज़ब बिल्डिंग की दुनिया का हिस्सा है हाउस ऑफ बोन। इस अनोखा घर का नाम Casa Batlló है।
यह स्पेन के प्रसिद्ध शहर बार्सिलोना में स्थित है। यह घर सन् 1877 में बनाया गया था, जिसे Antoni Gaudí   और Josep Maria Jujol ने नया और सुव्यस्थित स्वरूप प्रदान किया। इसे 1904-1906 के मध्य यह रूप दिया गया। इसका स्थानीय नाम Casa dels ossos है, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है हड्डियों का घर।
कंकालों से बना यह घर वास्तु का अनुपम उदाहरण पेश करता है। इसका लुक काफी आकर्षक है, जिसके हर एक भाग पर Gaudí की सोच दृष्टिगोचर होती है। उन्होंने इसे आधुनिकता के स्वरूप के साथ सौम्यता के अनोखे पुट की तुकबन्दी से बेहतर स्वरूप प्रदान किया है।
इसके ग्राउंड फ्लोर, अण्डाकार खिड़कियों और दीवारों को पत्थरों के सहारे अलंकृत किया गया है, जो इसकी सुन्दरता और मनमोहक अंदाज़ में चार-चांद लगा देता है। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि डिज़ाइनर का उद्देश्य पूर्णरूप से सीधी रेखा के आकार-प्रकार के रूप से परहेज था।
घर के गृहमुख को ब्रोकेन सेरेमिक टाइल्स से मौजेक किया गया है ताकि सुनहरे नारंगी रंग उसके दीवारों पर छाया के रूप में हरा और नीला दिखाई दे। घर का यह वास्तु और रंगों का अनोखा समिश्रण इसे सौम्य रूप प्रदान करता है। घर के मेहराव की जो छत है, उसे ड्रेगन और डायनासौर रंगों के जीवंत रूप में सजाया गया है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है।
इसके केन्द्र की बांयी ओर गोलाकार फीचर को एक बुर्ज और उसके क्रॉस इस प्रकार से डिज़ाइन की गयी है कि यह आकार संत जॉज के तलवार के स्वरूप को प्रतिनिधित्व करता है। यह स्वरूप ही इसके बनाने का सामान्य सिद्धांत है।
मुकेश कुमार झा

बुधवार, 28 अप्रैल 2010

फरारी थीम पार्क

प्रस्तुति- मुकेश के झा

मार्केट ट्रेंड में अक्सर कहा जाता है, जो दिखता है, वह बिकता है। एड की दुनिया भी इसी थीम पर आधारित है। कंपनी वर्तमान में अपने प्रोडक्ट्स को ही नहीं बल्कि कंपनी से जुड़ी हर एक बात को दुनिया के सामने मिसाल के रूप में प्रस्तुत करना चाहती है। कंपनी की यह चाहत निर्माण की दुनिया को एक नया अंदाज़ दे रही है। यहां पर हम जिक्र करने जा रहे हैं, इटली की प्रसिद्ध रेसिंग कार कंपनी फरारी की। फरारी की दुनिया भी निर्माण की दुनिया जुड़ गयी है। फरारी का ग्लैमर, कलेवर और फ्लेवर का रंग संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी आबूधाबी की दुनिया को एक नया थीम प्रदान कर रही है। इसी थीम पर आधारित है फरारी थीम पार्क। कंपनी अपनी लोगो को थीम पार्क के निर्माण से बेजोड़ और अनोखा स्वरूप प्रदान कर रही है।

आपने अक्सर कार रेसिंग में इतालवी फरारी का जलवा देखा होगा। इस कार की रफ्तार रेसिंग की दुनिया को बहुत दिनों से नया अंदाज़ दे रही है। रफ्तार के दीवानों के लिये यह कार हमेशा से ही खास रही है। खासकर, फॉमूर्ला वन रेसिंग में फरारी रफ्तार में दिखी है। अब फरारी की दुनिया भी निर्माण की दुनिया से जुड़ गयी है और इमारत की इबारत लिख रही है। फरारी का ग्लैमर, कलेवर और फ्लेवर का रंग संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी आबू-धाबी की दुनिया में एक नया थीम प्रदान कर रही है। यहां के प्रसिद्ध स्थान यास आइलैंड में एक थीम पार्क बन रहा है। इस आइलैंड को अडार प्रॉपर्टीज करीब 36 बिलियन डॉलर की लागत से डेवलप कर रही है। कंपनी यहां की कुल 2,500 हेक्टेयर ज़मीन में से करीब 1,700 हेक्टेयर भूमि को विकास के पथ पर ले जाना चाहती है ताकि यहां की निर्माण की दुनिया एक अनोखे अंदाज़ में यहां आने वाले आगुन्तकों को मोह ले। यहां पर फरारी थीम पार्क के अतिरिक्त भविष्य में वार्नर ब्रोस मूवी  Warner Bros Movie वर्ल्ड  का थीम पार्क, यास मरीना होटल , मॉल, वाटर पार्क और करीब 3 लाख स्क्वेयर फीट में रिटेल स्टोरर्स, गोल्फ कोर्स, लगून होटल, मरीना,पोलोक्लब, अपार्टमेंट्स,विलास और खाने-पीने के कई रेस्तरां खुलेगी। इस प्रकार से यहां की निर्माण की दुनिया पर्यटकों के लिये खास बन जाएगी, जहां आकर वे मौज-मस्ती से भरपूर इस रंगीन हो चुकी दुनिया के आनंद में डूबते -उतरते नज़र आ सकते हैं।

अनुमान है कि इस आइलैंड में करीब 1 लाख से भी ऊपर लोग स्थायी तौर पर रहेंगे, जिसमें यहां की स्थायी निवासी के साथ कामगार भी होंगे। कंपनी ने अपनी ब्रांड इमेज को भुनाने के लिये इसका नाम फरारी थीम पार्क रखा है। इसका निर्माण कार्य जून, वर्ष 2009 में शुरू किया गया। फरारी थीम पार्क का डिज़ाइन बिनॉय आर्किटेक्ट ने तैयार किया है। यह अपने आप में पहला ऐसा थीम पार्क है, जहां पर फरारी की दुनिया का खास प्रकार का असर है। फरारी ब्रांड के फीचर के आधार पर डिज़ाइन इस थीम पार्क में रेस ट्रेक, थियेटर कॉम्प्लैक्स , विभिन्न प्रकार के ड्राइविंग अनुभव लेने का मौका और तीन थ्रील राइडस के स्थान भी बन रहे हैं। यह थ्रील राइडस यहां बन रहे ड्राप टॉवर के साथ जुड़ा हुआ है। यहां पर दो रॉलर कॉस्टर लॉन्च किये गये हैं, जिसका नाम इमोशन कॉस्टर और एफ वन कॉस्टर है।

फरारी का यह बहुप्रतीक्षित योजना फराह लेशर पार्कस मैनेजमेंट एलएलसी ((Farah Leisure Parks Management L.L.C)) के देख-रेख संचालित हो रहा है, जो अलदार प्रॉपर्टीज पीजेएससी (Aldar Properties PJSC) और प्रो फन मैनेजमेंट ग्रुप इंक (ProFun Management Group Inc..) का संयुक्त उपक्रम है।
थीम पार्क की बिल्डिंग 45 मीटर ऊंचाई के साथ 2200 मीटर की परिधि से घिरी हुयी है। बिल्डिंग की छत 2 लाख स्क्वेयर मीटर में फैली हुई है। यह छत 18 अलग-अलग बिल्डिंग से जुड़कर नयनाभिराम दृश्य उपस्थित कर रही है। थीम पार्क का मुख्य लेवल ग्राउंड लेवल से 9 मीटर ऊपर है और 35,000 टन से भी ज्यादा स्टील इसको मज़बूती प्रदान कर रहा है। मुख्य बिल्डिंग की लैंडस्केप एरिया लगभग 4 लाख, 50 हजार स्क्वेयर मीटर में विस्तृत है, जिसे सिटीस्केप बना रही है। फरारी कंपनी के लोगो से बिल्डिंग की छत को सुसज्जित किया गया है, जो पार्क को ब्राडिंग के साथ-साथ उसकी सुन्दरता में चार चांद लगा रहा है। यह लोगो 65 m x 48.5 m लंबा है, जो अब तक कंपनी का सबसे बड़ा लोगो में से एक है। यह थीम पार्क के बारे में अनुमान है कि इस साल के अंत तक बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और यहां की सुन्दरता से भरी दुनिया को एक अनोखे अंदाज़ में ढाल सकेगा।

शनिवार, 10 अप्रैल 2010

सैन्ड होटल

आपने कई बार बालू पर इबारत लिखा होगा लेकिन यह इबारत बहुत जल्दी की खत्म हो जाती है। इसलिये शायरों ने कहा है कि प्रेम की इबारत पत्थरों पर लिखा जाय तो इजहारे मोहब्बत काफी दिनों तक निशानी के तौर पर रहती है लेकिन बालू पर लिखा गया इजहारे मोहब्बत शब्द के साथ भले ही आकर्षक बन जाता हो लेकिन रहती है अस्थायी ही। इसलिये व्यंग्य के लहजे में कहा जाता है कि इनका प्यार बालू पर लिखे इबारत की तरह है। लेकिन जनाब यह बालू भी वक्त की रफ्तार में इमारतों के इबारत लिख रहा है। चौंक गये सुनकर ,आपके हैरानगी को देते हैं विराम। यह संभव हो रहा है इंग्लैंड में। इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिम भाग में बसा डोरसेट काउंटी (Dorset County) में विश्व का पहला सैन्ड होटल यानि बालू होटल का निर्माण किया गया है।
यह यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वेमाउथ बीच (Weymouth beach) के पास स्थित है। इस अनोखे होटल को बनाने में करीब 1000 टन बालू का इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने में 4 शिल्पकार ने काफी परिश्रम किया है। उन्होंने लगातार 14 घंटे कार्य करके एक सप्ताह में इसे अनोखा और बेजोड़ स्वरूप प्रदान किया। होटल में कुर्सी, टेबल, बेड सभी बालू से बने हुये हैं। हालांकि इस अनोखे होटल में छत नहीं है और पानी से बचाव के लिये यहां पर टॉयलेट की सुविधा भी नहीं है। यहां पर प्रत्येक साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। मार्क एंडरसन सैन्ड होटल के रचनाकार हैं। उनका कहना है कि यह एक प्रकार का बड़ी सैंड कैसल (बालू के दुर्ग के समान) ही है, जिसे काफी परिश्रम और जेसीबी तकनीक के सहारे जीवंत रूप दिया गया।
प्रकृति की इस निराली दुनिया में इस होटल का निर्माण अपने आप में अनोखा  होने के साथ-साथ यहां आने वाले आगुन्तकों को अपनी ओर खिंचती है। रात के समय इस होटल में समय बिताने के समय आप खुली आकाश के नीचे चांद और तारों से भी बात कर सकते है। कल्पनाओं की उड़ान भरने के लिये यह माहौल काफी रोचक और प्रेरणादायक हो सकता है। इस अनोखे होटल में पर्यटकों  को इन सभी बातों का आनंद उठाने के लिये करीब 21 डॉलर खर्च करने होते हैं। होटल को एक स्थानीय ट्रेवल वेबसाइट कंपनी चला रही है।

बुधवार, 31 मार्च 2010

द फ्लोटिंग मरीना बे

द फ्लोटिंग मरीना बे को मरीना बे फ्लोटिंग प्लेटफोर्म के नाम से भी जाना जाता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी फ्लोटिंग बे है। द फ्लोटिंग मरीना बे सिंगापुर के मरीना  के पास स्थित है। यह पूरी तरह से स्टील से बना हुआ है। द फ्लोट मरीना बे 120 मीटर लंबा और 83 मीटर चौड़ा है। यह सिंगापुर के नेशनल स्टेडियम से 5 प्रतिशत से ज्यादा क्षेत्रों में फैला हुआ है। इस अजूबा फ्लोटिंग बे करीब 1,070 टन के वजन सहने की क्षमता है। यानि की, यह 9,000 लोगों के साथ 200 टन के स्टेज के भार को टेक सकता है और 30 टन के मिलिट्री वाहन के भार को भी आसानी से वहन कर सकता है।
 इस फ्लोटिंग स्टेडियम के गैलरी में करीब तीस हज़ार लोगों की बैठने की क्षमता है। वर्ष 2007 से इस फ्लोटिंग स्टेडियम में प्रत्येक साल मेगा इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इवेंट में मुख्य रूप से स्पोर्ट्स, संगीत समारोह, प्रदर्शनी, कला और संस्कृति के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सिंगापुर के नेशनल डे परेड का आयोजन भी सालाना पांच साल के लिए स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसे बनाने में मात्र 13 महीनों का समय लगा है। यहां पर कई महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा चुका है।
कुल मिलाकर यह फ्लोटिंग स्टेडियम पानी की दुनिया के साथ खेल प्रेमियों और दर्शकों को एक नया अंदाज़ में सरोबोर कर रहा है।
मुकेश कुमार झा

मंगलवार, 30 मार्च 2010

ज़ीरा आइलैंड

ज़ीरा आइलैंड प्रकृति प्रदत चीज़ों के सहयोग से बना एक ऐसा आइलैंड है, जहां पर निर्माण की दुनिया को एक नया अंदाज़ मिल रहा है। अजरबैजान की राजधानी बाकू के पास स्थित यह आइलैंड सोलर हिट पैनल, फोटोवोल्टिक सेल, वेस्ट वाटर, रैन वाटर हारवेस्टिंग और पवन ऊर्जा से अपनी ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करेगा। एक मास्टर प्लान के तहत बीग ग्रुप  ((Bjarke Ingels Group) कार्बन न्यूट्रल रिजोर्ट बना रहा है। यह 10 लाख स्क्वेयर मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 7 रेसीडेंशल हाउस बनाने की भी ग्रुप  ने घोषणा की है।
चीन के प्रसिद्ध दार्शनिक लाओत्से तुंग ने कहा था कि ''प्रकृति की ओर लौटो''/ वर्तमान में यह कथन रियल एस्टेट के लिये एक नया कॉन्सेप्ट बनकर उभरा है। इस कॉन्सेप्ट को देशज ही नहीं विदेशज कंपनी भी हाथों हाथ लिया है। इस कॉन्सेप्ट के जलवे से क्या देशी और क्या विदेशी कंपनी सभी एक रंग रंगी नज़र आ रही है। इसके रंग के प्रभाव का असर कैस्पियन सागर के ज़ीरा आइलैंड में भी दिखने लगा है। यहां पर डेनमार्क के आर्किटेक्ट कंपनी Bjarke Ingels ग्रुप मास्टर प्लान के तहत कार्बन न्यूट्रल रिसोर्ट बनाने की तैयारी कर रही है। इस स्थान पर रेसीडेंशल हाउस बनाने की योजना चल रही है। अजरबैजान की राजधानी बाकू के पास स्थित इस खाड़ी में यह मास्टर प्लान 10 लाख स्क्वेयर मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 7 रेसीडेंशल हाउस भी बनाये जाएंगे। गु्रप का दावा है कि इस प्रोजेक्ट की संरचना अजरबैजान प्रसिद्ध पहाड़ के आकार से काफी मिलती-जुलती होगी। आइलैंड पर सोलर हिट पैनल, फोटोवोल्टिक सेल, वेस्ट वाटर, रैन वाटर हारवेस्टिंग और पवन ऊर्जा से यहां की ऊर्जा की ज़रूरत को पूरा की जाएगी। बीग (BIG)  के अनुसार इसका विकास पूर्णरूपेण बाहरी स्त्रोत पर आधारित होगा। यह प्रोजेक्ट कोपेनहेगन के एक्सपो 'यस इज़ मोर' का ही एक भाग है।
जानकार इसे अजरबैजान को राष्ट्रीय  चिन्ह् के रूप में प्रमाणित होने की बात कह रहे हैं। ज़ीरा आइलैंड अर्ध चन्द्राकार रूप में अजरबैजान के सात पहाड़ की चोटियों को एक खूबसूरत स्वरूप में होगा, जो वास्तुकारों, डिज़ाइनरों और इंजीनियरों के लिये शहरी विकास के लिए एक स्थायी मॉडल बनेगा। यह निर्माण समुद्र तट को एक नया रूप में परिभाषित कर यहां की दुनिया को एक अनोखे अंदाज़ में ढालेगा। यह निर्माण आर्किटेक्ट की दुनिया के लिये मिसाल होगा, बल्कि इकोसिस्टम के थीम पर आधारित होकर यहां की प्रकृति की दुनिया को एक नये सिरे से परिभाषित भी करेगा। ऊर्जा की आवश्यकता को प्रकृति रूप से प्राप्त किया जाना गो -ग्रीन कॉप्सेप्ट के आधार को और भी मज़बूती प्रदान करेगा। यहां के प्रसिद्ध पर्वत के ज्यामितीय आधार पर रेसीडेंशल हाउस को विकास किया जा रहा है, जो उसके सात चोटियों से मिलता है। व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक पर्वत प्राइवेट और पब्लिक गतिविधियों के सिद्धान्त को दर्शाएगा। आइलैंड के प्राकृतिक भूआकृति से पर्वत के आकार-प्रकार से मिलकर एक विहंगम दृश्य बना सकता है। यहां की शहरी आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा आइलैंड के प्राइवेट रिज़ोर्ट से जुड़ जाएगा, जो घाटियों और बीच से घिरी हुयी होगा। इस मास्टर प्लान के अन्तर्गत यहां पर करीब 300 प्राइवेट विलास भी बनाये जाएंगे, जहां से कैस्पियन सागर की मनोरम दुनिया को निहारा जा सकता है। मास्टर प्लान के बारे में रामबोल्लास गु्रप के डायरेक्टर Lars Ostenfeld Riemann का कहना है कि ज़ीरा आइलैंड कॉकेशस पर्वत श्रृंखला और सेंटर एशिया की भविष्य की अर्बन डेवलपमेंट की एक महत्वपूर्ण कड़ी होगा, जो प्राकृतिक ऊर्जा के सहारे अपनी सभी ज़रूरतों को पूरा करेगा। यह एक ऐसी योजना है, जो निर्माण की दुनिया के बारे में एक नयी सोच और दिशा स्थायित्व रूप में प्रदान करेगी। चीन के डॉगटन इको सिटी और आबूधाबी के मासडर इको सिटी के कॉन्सेप्ट को अपनाकर यह प्रोजेक्ट इन लोगों के लिये बेहतर निवास स्थान साबित होगा, जो कार्बन उत्सर्जन के मामले को लेकर काफी संजीदे दिखते हैं। पृथ्वी को हरा-भरा बनाने में इस कॉन्सेप्ट का महत्वपूर्र्ण योगदान हो सकता है, जो अगले दशक तक पृथ्वी के वातावरण को काफी प्रभावित कर सकता है। इस प्रकार की सिटी के निर्माण में इंजीनियरिंग के परिप्रेक्ष्य में देखा जाय तो अजरबैजान के इस द्वीप समूह में इसे बनाना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है, जो यहां के प्रमुख पर्वत की दुनिया से मिलता-जुलता है।
ज़ीरा आइलैंड के इस प्रोजेक्ट की कुछ खास बातें
1. ज़ीरा आइलैंड का उद्देश्य है कि ऊर्जा की ज़रूरत के मामले में आत्मनिर्भर होना। इस आइलैंड में बनने वाला निर्माण ऊर्र्जा की पूरी ज़रूरत के मामले में बाहरी संसाधन से पूरी तरह से स्वतंत्र होगा। ज़ीरा आइलैंड पर ट्रेडीशनल सिस्टम के हिसाब से बिल्डिंग होगी, जो आधुनिक तकनीकी से लैस लोगों को एक बेहतरीन माहौल उपलब्ध प्रदान करेगी यानि की यहां की बिल्डिंग सौम्यता और आधुनिकता का पूट लिये होगी। यह आइलैंड कम से कम ऊर्जा में सभी सुविधाओं से युक्त होगा, जो विश्व में अपना एक अलग पहचान रखेगा।
सूर्य- आइलैंड पर बनी बिल्डिंग में ऊर्र्जा की ज़रूरत को प्राकृतिक ऊर्र्जा का सबसे बड़ा स्त्रोत सूर्य से पूरा किया जाएगा। बिल्डिंग को गर्म और ठंडा सौर पैनल के सहारे किया जाएगा, जो कैस्पियन सागर के वातावरण से प्राप्त किया जाएगा। सौलर हीट पैनल को बिल्डिंग के अलग-अलग स्थानों जैसे छतों पर और उसके गृहमुखों पर लगा कर सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा प्राप्त करके बिल्डिंग्स की ऊर्जा की ज़रूरतों को पूरा किया जाएगा।
पानी - आइलैंड वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाये जाएंगे, जो यहां के बेकार पानी, स्टोर्म वाटर को प्रोसेस करके साफ एवं स्वच्छ बनाया जाएगा। पानी को रिसाइक्लड करके इसका उपयोग सिंचाई में भी किया जाएगा। वेस्ट वाटर में मौजूद ठोस पदार्थ को प्रोसिड करके उसे खाद बनाया जाएगा, जो यहां की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने में मदद करेगा। इस विधि से जहां पानी की ज़रूरत को पूरा किया जा सकता है, वहीं इसे एक मनोरम और हरियाली से अच्छादित क्षेत्र के रूप में भी बने रहने में भी सहयोग भी मिलेगा।
हवा- ज़ीरा आइलैंड के लिये सबसे फायदे की बात यह है कि वह अजरबैजान की राजधानी बाकू के पास स्थित है, जिसे 'द सिटी ऑफ विंड' कहते हैं। जहां , यहां की ऊर्जा की ज़रूरत को पवन ऊर्र्जा से प्राप्त किया जाएगा। ज़ीरा आइलैंड वैसे स्थान पर स्थित है, जहां समुद्री वातावरण इस कार्य में अच्छा खासा सहयोग कर सकता है।
मुकेश कुमार झा